TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

Video: सोनम कपूर को प्रेग्नेंसी में हुईं क्रेविंग, तो होटल पहुंच खुद बनाई अपनी फेवरेट डेजर्ट

मुंबई। बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने इसी साल मार्च प्रेग्नेंट होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो (Sonam Kapoor New Video) शेयर किया है, जिसमें वो अपने फेवरेट डेजर्ट खुद बनाना सीख […]

मुंबई। बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने इसी साल मार्च प्रेग्नेंट होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो (Sonam Kapoor New Video) शेयर किया है, जिसमें वो अपने फेवरेट डेजर्ट खुद बनाना सीख रही हैं, वो भी लंदन के एक होटल में शेफ से। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मैं @cedricgrolet गुड्स खा रही हूं। मेरे प्यारे दोस्त ने अपने पेटिसरी में मेरे लिए एक सरप्राइज बुक किया था।' इससे पहले सोनम कपूर ने ब्लैक कलर के ट्रांसपेरेंट काफ्तान में फोटोशूट कराया था, जो खूब वायरल हुआ था। उनका बेबी बंप साफ झलक रहा था और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो भी साफ दिख रहा था।   एक्ट्रेस इस साल अगस्त या सितंबर में बच्चे को जन्म देना वाली है। शादी के करीब 4 साल सोमन और आदंन माता-पिता का सुख प्राप्त करने वाले हैं। ऐसे में कपूर परिवार में खुशियों का अलग ही महौल है। हर कोई सोनम कपूर के बच्चे का इंतजार कर रहा है।आपको बता दें कि सोनम की शादी 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में हुई थी। अनिल कपूर ने अपनी बेटी की शादी खूब धूमधाम से की थी। इस शादी में करीब-करीब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही शामिल हुई। शादी के बाद उन्होंने बेटी के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। आपको बता दें कि शादी से पहले सोनम और आनंद ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के डेटिंग की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को स्क्रीन पर आखिरी बार AK vs AK में कैमियो रोल में देखा गया था, जिसे विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया था। उन्हें अगली बार क्राइम थ्रिलर ब्लाइंड में देखा जाएगा। इसे शोम मखीजा ने डायरेक्ट किया है ये। इसी नाम से बनी कोरियन मूवी की हिंदी रीमेक है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.