Video: मिस इंडिया बनते ही सिनी शेट्टी ने किया हैप्पी डांस, इस तरह जताई खुशी
Miss India Sini Shetty's Dance Video: कल यानि 3 जून को फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने वाली कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) अब लाइटलाइट के घेरे में आ चुकी हैं। बता दें कि सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ये ताज अपने नाम किया। इस जीत के साथ सिनी शेट्टी को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिलने का सिलसिला तो जारी हुआ ही, साथ में अब मिस इंडिया सिनी की खुशी का ठिकाना भी नहीं रहा।
दरअसल सिनी शेट्टी का एक वीडियो पैपराजी के इंस्टा पेज पर जारी किया गया है, जिसमें मिस इंडिया सिनी शेट्टी ग्रोवी डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान सिनी ने क्रॉप कैमी टॉप और जॉगर पैंट पहनी हुई है। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ लाइट पिंक कलर के शूज पेयर किए हुए है। यही नहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए सिनी शेट्टी ने बालों को खुला छोड़ा है। वीडियो में ये साफ-साफ जाहिर हो रहा है कि वो अपनी खुशी को डांस के जरिए सेलिब्रेट कर रही हैं।
अब बात करते हैं कि मिस इंडिया के बैकग्राउंड की तो, सिनी शेट्टी वैसे तो कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में ही हुआ था। वो अभी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले इवेंट बेहद शानदार रहा, जहां सिनी ने अपनी खूबसूरती और तेज तर्रार जवाबों से जूरी मेम्बर्स को इंप्रेस किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनी शेट्टी एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्हें बचपन से ही डांस का बेहद शौक रहा है। 4 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र तक सिनी शेट्टी ने भरतनाट्यम डांस में अरेंजत्रम पूरा कर लिया था।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.