TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Video: व्हील चेयर पर नजर आईं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस लुक में बिखेरा जलवा

Shilpa Shetty Video: बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एक इवेंट में स्पॉट किया गया जहां शिल्पा शेट्टी व्हील चेयर पर नजर आईं।एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यहाँ पढ़िए – मौसम का मजा लेती दिखीं सारा अली खान, फैंस […]

Shilpa Shetty Video: बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एक इवेंट में स्पॉट किया गया जहां शिल्पा शेट्टी व्हील चेयर पर नजर आईं।एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यहाँ पढ़िएमौसम का मजा लेती दिखीं सारा अली खान, फैंस को बताया हाल

व्हील चेयर पर नजर आईं शिल्पा

लेटेस्ट वीडियो में शिल्पा शेट्टी व्हील चेयर पर नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपने काम को लेकर कितना सीरियस हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस चोट लगने के बाद भी, अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने से पीछे नहीं हटीं। शिल्पा का यह बिंदास अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

गाउन में बिखेरा जलवा

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Look) के लेटेस्ट लुक की बात करें तो वो मल्टी कलर के गाउन में नजर आईं। इस आउट फिट में डीवा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लाइट मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया। हालांकि व्हील चेयर पर के बाद भी एक्ट्रेस मीडिया से रूबरू हुईं। अपनी मुस्कान से शिल्पा ने सबका दिल जीत लिया। फैंस उनके जल्दी रिकवर होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

शूटिंग के दौरान लगी चोट

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी को वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। एक्ट्रेस के चोटिल होने का वीडियो भी सामने आया था। शिल्पा, स्टंट्स करते समय घायल हो गई थीं। हालांकि एक्ट्रेस खुद के चोटिल होने के बावजूद भी आपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करती नजर आ रही हैं। यहाँ पढ़िएरेड हॉट लुक में हुमा कुरैशी ने बढ़ाया इंटरनेट वर्ल्ड का पारा, फैंस बोले-‘फायर’

इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वो फिल्म 'हंगामा 2' (Hungama 2) में नजर आई थीं। अभी शिल्पा फिल्म 'सुखी' (Sukhee) की शूटिंग पूरी की। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस जल्द ही रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की वेब सीरीज में नजर आएंगी। यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें Click Here –  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.