---विज्ञापन---

Video: व्हील चेयर पर बैठ शिल्पा ने किया डांस, गणपति बप्पा को दी विदाई

Video: बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती हैं। तमाम सितारे गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी हर साल अपने घर बप्पा को लेकर आती हैं। वहीं अब उन्होंने खास अंदाज में भगवान गणेश को विदाई दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Sep 3, 2022 16:29
Share :

Video: बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती हैं। तमाम सितारे गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी हर साल अपने घर बप्पा को लेकर आती हैं। वहीं अब उन्होंने खास अंदाज में भगवान गणेश को विदाई दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का मस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।

यहाँ पढ़िएकॉमेडी से लेकर विलेन के रोल में मचाया तहलका, बेटी के कहने पर लिया था ये फैसला

शिल्पा ने बच्चों संग किया डांस

वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं जिसमें देख सकते हैं कि वो गणेश विसर्जन में व्हील चेयर पर बैठकर जबरदस्त डांस कर रही हैं। इसमें उनके दोनों बच्चे वियान और समीशा भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। पूरा परिवार गणेश विसर्जन में शामिल हुआ। एक तरफ जहां शिल्पा गणेश भगवान की पूजा करती हुई दिखी तो दूसरी तरफ उन्होंने बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) भी नजर आई जिनके साथ शिल्पा ने जमकर डांस किया।

बहन संग शिल्पा ने लगाए ठुमके

इस वीडियो से नजरें हटाना बेहद मुश्किल हैं। इसमें एक्ट्रेस के डांस के साथ-साथ उनका लुक भी कमाल का लग रहा है। आप देख सकते हैं कि वो इंडियन लुक में नजर आ रही हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। शिल्पा हर लुक में अच्छी लगती हैं और वो हर साल अलग अंदाज में गणपति बप्पा को विदाई देती हैं।

यहाँ पढ़िएहैदराबाद में ‘ब्रह्मास्त्र’ का इवेंट कैंसिल, जूनियर एनटीआर ने फैंस से मांगी माफी

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट

वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो रोहित शेट्टी की वेब सीरीज, ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगी और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका पैर टूट गया था जिसके बाद उन्हें ब्रेक लेना पड़ा लेकिन उनकी हिम्मत फैंस का हौसला बढ़ा रही है। वहीं अब फैंस उन्हें एक बार फिर पर्दे पर देखने का इंतजार कर रह हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 03, 2022 08:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.