Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: मुराद खेतानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान, भाईजान का दिखा स्वैग

Video: दबंग खान यानी की सलमान खान (Salman Khan) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं उन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर खुद का एक मुकाम हासिल किया है। सलमान खान की फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इतजार रहता है। वहीं अब सलमान खान (Salman Khan Video) का एक वीडियो […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Sep 3, 2022 16:55
Share :

Video: दबंग खान यानी की सलमान खान (Salman Khan) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं उन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर खुद का एक मुकाम हासिल किया है। सलमान खान की फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इतजार रहता है। वहीं अब सलमान खान (Salman Khan Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर का स्वैग देखने को मिल रहा है।

यहाँ पढ़िएव्हील चेयर पर बैठ शिल्पा ने किया डांस, गणपति बप्पा को दी विदाई

मुराद खेतानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान

दरअसल, सलमान खान हाल ही में फिल्म प्रड्यूसर मुराद खेतानी (Murad Khetani) की बर्डे पार्टी में पहुंचे जहां एक्टर का हमेशा की तरह अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस दौरान वो टी-शर्ट और जींस में नजर आए। सलमान खान को देखने के लिए भीड़ उमड़ गई।

भाईजान का दिखा दमदार अंदाज

इस वीडियो को पर फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘भाई’ लिखा। वहीं दूसरी तरफ तमाम यूजर्स ने हार्ट वाली इमोजी बनाई। ऐसा पहली बार नहीं हैं कि सलमान को देखकर फैंस ऐसे रिएक्शन दे रहे हो। सलमान का हर नया या पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है और यही वजह है कि वो लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में आलिया का जलवा, सूट पर लिखवाया ‘Baby On Board’

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करे तो, सलमान खान काफी सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।  वो जल्द ही ‘कभी ईद कभी दिवाली’ और ‘टाइगर-3’ में नजर आने वाले हैं जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा हैं। इसी के साथ वो मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Sep 03, 2022 07:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.