-विज्ञापन-

Video: जैकलीन की पार्टी में पहुंचे सलमान खान, बच्चों संग मस्ती करते दिखे एक्टर

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्टर ‘सलमान खान’ (Salman Khan) को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। सलमान खान कई चीजों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। वो बच्चों से काफी प्यार भी करते हैं जिसका उदाहरण सलमान खान के इस नए वीडियो में देखने को मिल रहा है जिसमें वो बच्चों के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं और उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

दरअसल, सलमान खान हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘जैकलीन फर्नांडिस’ (Jacqueline Fernandez) के एनजीओ योलो फाउंडेशन ने आयोजित किया था। इस इवेंट में सलमान खान ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की जिसका वीडियो योलो फाउंडेशन ने अपने ऑफिशयल अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सलमान खान ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे है इसके साथ ही उन्होंने ब्लू कलर की टी शर्ट भी डाली हुई है।

वीडियो में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस (Salman-Jacqueline Video Viral) भी दिखाई दे रही हैं। वो पिंक और व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान खान एक बच्ची से प्यार जताते दिख रहे हैं तो वहीं बाकी बच्चों के साथ मस्ती कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दबंग खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।

बता दें, सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और दोनों अच्छे दोस्त हैं। बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं वो शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में भी नजर आएंगी जिसमें वो कैमियो करते दुए दिखाई देंगे। इसके साथ ही वो मेगास्टार चिंरजीवी की फिल्म गॉडफादर में भी नजर आएंगे जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है।

 

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here