Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: एयरपोर्ट पर दिखे सैफ-करीना, फैंस ने तैमूर और जेह पर लुटाया प्यार

Video: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)  अक्सर एक साथ नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। वहीं अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Sep 5, 2022 10:59
Share :

Video: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)  अक्सर एक साथ नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। वहीं अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, परिवार को एक साथ एयरपोर्ट (Saif-Kareena Airport Spotted Video) पर देखा गया।

यहाँ पढ़िए –   इन सुपरहिट फिल्मों से बने बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर, मिला ‘मल्टी टैलेंटेड’ का टैग

सैफ-करीना का वीडियो वायरल

इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि, सैफ अली खान ब्लू एंड व्हाइंट लुक में नजर आए। इसी के साथ उन्होंने मास्क लगा रखा था। वहीं करीना व्हाइट एंड रेड लुक में कमाल की लगी। वहीं तैमूर (Taimur) और जेह (Jeh) भी साथ नजर आए जिनकी क्यूटनेस को देख फैंस फिदा हो गए। आपको बता दें, जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा वैसे ही कैमरे में कैद कर लिया।

फैंस ने जेह-तैमूर पर लुटाया प्यार

सैफ-करीना के वीडियो को देख फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए करीना के लुक की तारीफ की तो वहीं किसी ने बच्चों पर प्यार लुटाया। वहीं कई यूजर्स ने जेह को देखकर हार्ट वाली इमोजी शेयर की। इस वीडियो को अब तक 13 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए और फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

यहाँ पढ़िएकार्तिक आर्यन की ‘Aashiqui 3’ का ऐलान, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

इस फिल्म में दिखेंगे सैफ-करीना

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) में नजर आ रही हैं जिसे दर्शकों का ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान की काफी सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। सैफ अली खान फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Veda) में नजर आएंगे जो कि पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

First published on: Sep 05, 2022 08:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.