Video: मुंबई में स्पॉट हुईं रश्मिका, इस अंदाज में कार्तिक आर्यन संग आई नजर
Rashmika-Kartik Video: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का साउथ सिनेमा में बड़ा नाम हैं। वो फिल्म ‘पुष्पा’ से रातों-रात स्टार बन गई। हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया और अब एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यहाँ पढ़िए – अक्षरा सिंह संग भोजपुरी रंग में रंगे विजय देवरकोंडा, देखें वीडियो
एक साथ दिखे रश्मिका-कार्तिक
वीडियो में आप देख सकते है कि, रश्मिका और कार्तिक एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों का अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। एक तरफ जहां रश्मिका टॉप और जींस में नजर आ रही हैं तो दूसरी तरफ कार्तिक भी ब्लैक लुक में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं रश्मिका ने कैप भी लगा रखी हैं। इतना ही नहीं आप देख सकते हैं कि कार्तिक-रश्मिका को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं।
ज्लद होगा नई फिल्म का ऐलान!
काफी समय से चर्चा है कि, कार्तिक और रश्मिका एक साथ फिल्मों में नजर आएंगे और इसी सिलसिले में वो मुंबई आई हैं। हालांकि अभी तक दोनों स्टार्स ने किसी भी तरह को कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है लेकिन दोनों का साथ नजर आना ये दिखाता है कि, दोनों किसी प्रोजेक्ट का जल्द ऐलान कर सकते हैं।
यहाँ पढ़िए – ठंडे बस्ते में नहीं गई टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘स्क्रू ढीला’, जानें सच
इन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे स्टार्स
वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रश्मिका साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है। वो 'पुष्पा-2’ में नजर आएंगी जिसका ऐलान हो गया है। इसी के साथ वो बॉलीवुड में भी डेब्यू भी कर रही हैं। वहीं कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया रिलीज हुई हुई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और अब फैंस दोनों को एक साथ देखना का पर्दे पर इंतजार कर रहे हैं।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.