---विज्ञापन---

Video: रणवीर सिंह ने एनबीए स्टार जियानिस से कराया ‘ततड़-ततड़’, इंटरनेट पर तहलका मचा रहा वीडियो

Ranveer Singh Video: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बीते दिनों ‘अबू धाबी गेम्स 2022’ का हिस्सा बने थे। इस दौरान एक्टर ने कुछ शानदार तस्वीरें साझा कर अपने फैंस को अपडेट किया था। वहीं अब एक्टर ने एक वीडियो साझा कर फैंस का दिल जीत लिया है। इस क्लिप में एक्टर, एनबीए स्टार जियानिस एंटेटोकोनम्पो […]

Video: रणवीर सिंह ने एनबीए स्टार जियानिस से कराया 'ततड़-ततड़', इंटरनेट पर तहलका मचा रहा वीडियो
Video: रणवीर सिंह ने एनबीए स्टार जियानिस से कराया 'ततड़-ततड़', इंटरनेट पर तहलका मचा रहा वीडियो

Ranveer Singh Video: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बीते दिनों ‘अबू धाबी गेम्स 2022’ का हिस्सा बने थे। इस दौरान एक्टर ने कुछ शानदार तस्वीरें साझा कर अपने फैंस को अपडेट किया था। वहीं अब एक्टर ने एक वीडियो साझा कर फैंस का दिल जीत लिया है। इस क्लिप में एक्टर, एनबीए स्टार जियानिस एंटेटोकोनम्पो (Giannis Antetokounmpo) को अपने गाने ततड़-ततड़ (Tatad Tatad Song) का सिग्नेचर स्टेप सिखाते नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह के साथ मस्ती करते दिखे जियानिस

रणवीर सिंह के जरिए साझा किए गए वीडियो (Ranveer Singh Video) में वो व्हाइट टीशर्ट के ऊपर ग्रीन और येलो कलर की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने ब्लू डेनिम जींस पहन रखी है, जिसपर पिंक कलर का ग्राफिक प्रिंट है। वहीं रणवीर सिंह ने पिंक शूज के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है। दूसरी तरफ जियानिस बेज कलर की ग्राफिक प्रिंट वाली टीशर्ट के साथ ब्लैक जींस पहने नजर आ रहे हैं, साथ ही उन्होंने कंधे पर ब्लैक कलर का बैग कैरी कर रखा है।

यहाँ पढ़िए – ऋचा चड्ढा के रिसेप्शन में अपने लुक के लिए ट्रोल हुईं सबा आजाद, अब दिया करारा जवाब

रणवीर सिंह ने जियानिस को सिखाया ततड़-ततड़

वीडियो में रणवीर सिंह फुल एनर्जी के साथ जियानिस एंटेटोकोनम्पो को अपनी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के पॉपुलर गाने ततड़-ततड़ का सिग्नेचर स्टेप सिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं, जियानिस भी इसे बखूबी कॉपी करते देखे जा सकते हैं। इस क्लिप को साझा करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा है,’ग्रीक फ्रीक अपने ततड़-ततड़ को प्राप्त कर रहा है!’ एक्टर का पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और अबतक इसे इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 7 लाख 62 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

पोस्ट पर फैंस समेत सेलेब्स ने लुटाया प्यार

रणवीर सिंह के पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ, रोहन श्रेष्ठ, तन्मय भट्ट, बादशाह समेत तमाम नामी हस्तियों ने कमेंट कर प्यार बरसाया है। वहीं, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’ये अबतक की सबसे कूलेस्ट चीज है जिसे मैंने देखा है।’ दूसरे ने लिखा,’2022 का सबसे अच्छा वीडियो जो इस आदमी ने पोस्ट किया है! पक्का!’ एक अन्य लिखते हैं,’ये आदमी है या एनर्जी की बोतल।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी जियानिस और रणवीर सिंह को एक साथ फ्रेम में देख फूले नहीं समाए हैं और हार्ट के साथ-साथ फायर वाला इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – Couple Goal: मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं अर्जुन कपूर की सोलो तस्वीरें, सुर्खियों में एक्टर का रिएक्शन

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें जल्द ही फिल्म ‘सर्कस’ में देखा जाएगा। इसके अलावा वो आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और शबाना आजमी के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। ये फिल्म 11 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

First published on: Oct 08, 2022 01:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.