---विज्ञापन---

Video: रणबीर कपूर ने बताया अर्जुन बिजलानी से जुड़े रिश्ते का सच, बोले-हम दोनों…

Connection Between Ranbir Kapoor And Arjun Bijlani: अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही वो अपनी फिल्म शमशेरा का प्रमोशन भी खूब जोरो-शोरों से कर रहे हैं। ऐसे में वो हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए टीवी शो ‘रविवार विद स्टार परिवार’ […]

Connection Between Ranbir Kapoor And Arjun Bijlani: अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही वो अपनी फिल्म शमशेरा का प्रमोशन भी खूब जोरो-शोरों से कर रहे हैं। ऐसे में वो हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए टीवी शो ‘रविवार विद स्टार परिवार’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े रहस्यों पर से पर्दा हटाया। इस दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि रणबीर कपूर और टीवी के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी दोनों क्लासमेट थे।

आगे बता दें कि रणबीर ने अर्जुन की तारीफ करते हुए अपनी दोस्ती के कई राज खोले। रणबीर ने कहा, ‘लोग जानते नहीं हैं ये मगर, हम एक दूसरे को बचपन से जानते हैं, हम एक ही स्कूल में थे, एक ही क्लास में और फुटबॉल के एक ही हाउस में भी थे, इतना बढ़‍िया काम करते हुए आपको देखकर बहुत खुशी होती है, आप एक पिता हैं एवं इतने बेहतरीन होस्ट, अपने कलीग, दोस्त को इतना अच्छा करते देख दिल खुश हो जाता है’। इसपर अर्जुन ने हँसते हुए जवाब दिया, ‘थैंक्स यार’ बस फिर क्या था, अर्जुन ने खुशी से रणबीर को गले लगने के लिए कहा और दोनों दोस्त गले मिलने को आगे बढ़े, रणबीर ने अपने चाइल्डहुड फ्रेंड अर्जुन को गले से लगाकर उठा लिया। दोनों का ये वीडियो सच में दिल छू लेने वाला है।

और पढ़िए:-शादी के बाद जल्द काम पर लौटेंगे रणबीर कपूर, इस दिन से शुरू करेंगे ‘एनिमल’ का पहला शेड्यूल?

जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन बिजलानी और रणबीर कपूर दोनों ने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की है। इतना ही नहीं दोनों ने एक ही कॉलेज में भी पढ़ाई पूरी की है। अर्जुन और रणबीर दोनों HR कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स के स्टूडेंट थे। इसके बाद रणबीर एक्टिंग सीखने के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। वहीं अर्जुन बिजलानी ने अपना हाथ टेलीविजन इंडस्ट्री में आजमाया और यहीं अपना सिक्का जमाया।

यहाँ पढ़िए:- बॉलीवुड से जुड़ी खबरें

First published on: Jul 12, 2022 01:52 PM