Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: रोम में राजकुमार-पत्रलेखा ने बिताया क्वालिटी टाइम, इस तरह की मस्ती

Rajkummar Rao Roman Holiday Video: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) एक ऐसे अभिनेता ने जो अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। मगर इस समय एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गए हैं। इस समय एक्टर इटली में हॉलिडे का मजा ले रहे हैं। दरअसल हाल ही में राजकुमार राव की पत्नी […]

Rajkummar Rao Roman Holiday Video: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) एक ऐसे अभिनेता ने जो अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। मगर इस समय एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गए हैं। इस समय एक्टर इटली में हॉलिडे का मजा ले रहे हैं। दरअसल हाल ही में राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों इटली के ऐतिहासिक स्थलों पर घूमते दिख रहे हैं। राजकुमार राव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।

 

और पढ़िएVideo: परिणीति चोपड़ा ने स्कूबा डाइविंग के जरिए निकाला समुद्र से कचरा, फैंस बोले-‘गुड जॉब’

 

 

 

और पढ़िए Shabaash Mithu Trailer OUT: ‘शाबाश मिट्ठू’ का ट्रेलर रिलीज, मिताली राज के किरदार में नजर आईं तापसी पन्नू

 

बता दें कि अभी कपल रोम में छुट्टियां बिता रहे हैं। इसके अलावा पत्रलेखा (Patralekha) ने शेयर किए गए वीडियो के साथ दिए कैप्शन में लिखा है, ‘रोमन हॉलिडे’। पत्रलेखा ने ये वीडियो कुछ समय पहले शेयर किया था, जिस पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। वीडियो में दोनों सितारे इटली की ऐतिहासिक जगहों पर घूमते और फोटो खिंचवाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही उन्हें रोम की सड़कों पर टहलते हुए भी देखा जा सकता है। पत्रलेखा और राजकुमार पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधे थे।

आखिर में बता दें कि करीब 11 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद राजकुमार और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी। शादी के दौरान भी राजकुमार ने पत्रलेखा को प्रपोज किया था। इतना ही नहीं सिंदूर लगाने की रस्म में भी राजकुमार ने पत्रलेखा को उनके मांग में सिंदूर भरने के लिए कहा था। दोनों के बीच खूब प्यार और रिस्पेक्ट देखने को मिलता है। इन सभी कारणों से पत्रलेखा और राजकुमार आइडियल कपल बन गए हैं, जो अपनी लव स्टोरी और हैप्पी मैरिड लाइफ से सभी को इंप्रेस करते रहते हैं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 19, 2022 04:37 PM