TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

VIDEO- अपनी हॉलीवुड फिल्म के प्रीमियर पर गिरते-गिरते बचीं प्रियंका, पति निक ने ऐसे संभाला

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने नाम का परचम हॉलीवुड में लहरा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर सफलता पाई है। प्रियंका चोपड़ा शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। प्रियंका ने बीते दिनों ही निक जोनस से शादी रचाई है। दोनों की शादी बेहद आलीशान […]

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने नाम का परचम हॉलीवुड में लहरा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर सफलता पाई है। प्रियंका चोपड़ा शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। प्रियंका ने बीते दिनों ही निक जोनस से शादी रचाई है। दोनों की शादी बेहद आलीशान रही है। शादी के बाद इस वक्त पीसी अपने पति और फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। साथ ही वो हॉलीवुड में अपनी फिल्मों पर काम कर रही हैं। जल्द ही प्रियंका इजंट इट रोमांटिक में दिखने वाली हैं। फिल्म का इन दिनों जमकर वो प्रमोशन कर रही है। हाल ही में फिल्म का प्रीमियर हुआ है।



 इस प्रीमियर में वो अपने पति निक के साथ गईं थी। लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ है कि जो कैमरे में कैद हो गया। दरअसल यहां पीसी गिरते गिरते बची हैं। हालांकि वक्त पर ही निक ने उन्हें बचा भी लिया। वीडियो में निक-प्रियंका मीडिया के कैमरों से घिरे हुए हैं। तभी प्रियंका की ड्रेस उनकी हील्स से उलझ जाती है, जैसे ही प्रियंका गिरने को होती हैं, निक उन्हें तुरंत संभाल लेते हैं। 



ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका खुद को संभालती भी दिख रही हैं। बता दें कि पीसी जल्द ही फिल्म इजंट इट रोमांटिक में दिखने वाली हैं। फिल्म में प्रियंका ईसाबेला के रोल में ही नजर आएंगी।


ALSO READ : VIDEO - प्रियंका और निक ने खेला न्यूली वेड गेम, देखिए कौन जीता और कौन हारा ?

 बता दें कि बीते दिनों ही इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों ही रिलीज किया गया था। ट्रेलर में प्रियंका कुछ पलों के लिए ही दिखी। अब महज कुछ सेकेंड्स के लिए ट्रेलर में नजर आईं प्रियंका से ये उम्मीद बिल्कुल हम बिल्कुल नहीं करेंगे कि फिल्म में भी उनका ऐसा ही रोल हो। ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में रेबेल विल्सन, लियाम्स हेम्सवर्थ और एडेम डिवाइन जैसे स्टार्स हैं। फिल्म इसी महीने 28 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.