---विज्ञापन---

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने पति को दिया सरप्राइज, निक जोनस के उड़ गए होश

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों विदेश में पति निक और बेटी मालती के साथ वक्त बिता रही हैं। ये कपल पेरेंट्स बनने के बाद काफी खुश है। निक-प्रियंका की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इसी बीच एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें […]

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों विदेश में पति निक और बेटी मालती के साथ वक्त बिता रही हैं। ये कपल पेरेंट्स बनने के बाद काफी खुश है। निक-प्रियंका की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इसी बीच एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका ने निक को सरप्राइज दिया है। निक जोनस एक कॉन्सर्ट के लिए वेगास गए थे। उनके लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक सरप्राइज प्लान किया। इसका वीडियो निक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है कि कैसे प्रियंका ने उन्हें होटल के रुम में कैसे एक स्वीट सरप्राइज दिया।

 

यहाँ पढ़िए‘ओम: द बैटल विदइन’ का मोशन पोस्टर आउट, आदित्य रॉय का दिखा दमदार अवतार

 

इस सरप्राइज से निक को प्रियंका पर एक बार फिर प्यार आ गया। प्रियंका ने कहा -‘काश मैं वहां होती’ निक जोनस के शेयर वीडियो में एक होटल के कमरे की झलक दिख रही है, जिसे बैलून और शैंपेन से डेकोरेट किया गया है। इसके साथ ही व्हाइट बोर्ड पर प्रियंका ने अपने हाथों से एक मैसेज लिखा है ‘वेगास रेजिडेंसी बेबी क्रश इट, काश मैं वहां होती, लव Pri’. इस वीडियो में निक की आवाज सुनी जा सकती है जिसमें वह कह रहे हैं ‘सो पॉवरफुल, बहुत बढ़िया, थैंक्स बेब’।

 

 

यहाँ पढ़िए Sidhu Moose Wala: पंजाब में गैंगस्टर्स के खौफ पर मीका सिंह ने जताई चिंता, किया ये शॉकिंग खुलासा

 

 

बता दें बीते दिनों निक जोनस (Nick Jonas) पीसी को एक कार गिफ्ट की थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी। इस कार पर मिसेज जोनस लिखा था। प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, ‘अब ये हुई न राइड। थैंक्यू निक जोनस हमेशा मेरी मदद करने के लिए। ‘बेस्ट हसबैंड।’

वहीं प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड प्रोजेक्ट की बात करें तो वो फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी साथ दिखाई देंगी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस साल 2022 के पहले महीने जनवरी में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वो माता-पिता बन गए हैं और उन्होंने अपने बच्चे का स्वागत भी किया था। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) की शूटिंग कर रही थीं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें.

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 04, 2022 12:25 PM