Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: दोस्तों संग दिखीं न्यासा देवगन और खुशी कपूर, जमकर की पार्टी

Video: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) के बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) और  बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) को एक साथ देखा गया। दोनों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। कहा जा रहा हैं दोनों ने […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Sep 2, 2022 11:33
Share :

Video: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) के बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) और  बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) को एक साथ देखा गया। दोनों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। कहा जा रहा हैं दोनों ने साथ में दोस्तों संग पार्टी की और निकलते वक्त पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया।

यहाँ पढ़िए ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ में रश्मिका संग कपिल आएंगे नजर, रोहित शर्मा करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

न्यासा और खुशी ने की पार्टी

इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा तो वो कार में बैठकर निकल गई। इस दौरान उनको देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ भी नजर आई। दोनों के लुक की बात करें तो, न्यासा रेड शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने प्रिंटेड जैकेट डाल रखा है। इसी के साथ उन्होंने मास्क भी लगाया हुआ है।

दोस्तों संग दिखीं न्यासा-खुशी

वहीं खुशी कपूर ब्लैक लुक में नजर आई जिसमें उनका हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। इसी के साथ उनके और दोस्त भी नजर आए। इस वीडियो को देखकर फैंस दोनों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं। महज कुछ ही देर में इस वीडियो को 19 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। फैंस न्यासा के लुक और उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िएएयरपोर्ट पर पत्नी आलिया संग दिखे रणबीर, एक्ट्रेस का दिखा कूल लुक

न्यासा और खुशी का वर्कफ्रंट

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, खुशी कूपर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। वो जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चिज’ में नजर आएंगी जिसका टीजर भी जारी हो चुका हैं। वहीं न्यासा देवगन को लेकर खबर थी कि वो भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं लेकिन अभी इसपर किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 02, 2022 10:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.