Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: रफ जीन्स-टॉप में नोरा फतेही ने दिखाई दिलकश अदाएं, चुराया फैंस का दिल

Nora Fatehi Latest Look: बड़े पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) हमेशा से ही अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। नोरा आजकल टीवी के रियलिटी शो ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। नोरा फतेही पिछले काफी समय से डांस शो में बतौर जज […]

Nora Fatehi Latest Look: बड़े पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) हमेशा से ही अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। नोरा आजकल टीवी के रियलिटी शो ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। नोरा फतेही पिछले काफी समय से डांस शो में बतौर जज नजर आई हैं। अब नोरा के लेटेस्ट लुक ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है, जिसको देख उनके चाहने वाले अपना दिल हार बैठे हैं।

दरअसल कुछ समय पहले नोरा ने अपने इंस्टा पेज से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नोरा का स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में नोरा ने ब्लू कलर की रफ जींस और व्हाइट टॉप पहना है, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन बक्कल वाली बेल्ट भी कैरी की है और हाथ में डिजाइनर हैंड बैग भी लिया है। अपने इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने कान में गोल्डन लॉन्ग राउंड हूप इयररिंग और पैरों में गोल्डन हील्स पेयर किए हैं। इसके साथ ही नोरा ने पिंक शेड न्यूड मेकअप किया और बालों को स्ट्रेट स्टाइल में खुला छोड़ा है।

आप देख सकते हैं कि नोरा ने अपने ओवर ऑल लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए ब्लैक गोगल्स भी वीयर किए है, जिनमें उनका अलग ही स्वैग दिखाई दे रहा है। नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो, बॉलीवुड की ये स्टनिंग अदाकारा बहुत ही जल्द डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के नए सीजन को होस्ट करते हुए नजर आने वाली हैं। हालांकि, नोरा फतेही की तरफ से इस खबर की अभी पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा फतेही के साथ-साथ झलक दिखला जा का नया सीजन माधुरी दीक्षित और करण जौहर भी होस्ट करने वाले हैं।

 

First published on: Aug 07, 2022 01:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.