Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Video:  मौनी रॉय ने ब्लू गाउन पहन गिराई बिजलियां, फैंस बोले-‘ब्यूटीफुल’

Mouni Roy Video: मौनी रॉय (Mouni Roy) आज टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी। वो लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मौनी को अक्सर स्पॉट भी […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Sep 14, 2022 11:56
Share :

Mouni Roy Video: मौनी रॉय (Mouni Roy) आज टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी। वो लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मौनी को अक्सर स्पॉट भी किया जाता है। वहीं अब मौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनका अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।

यहाँ पढ़िए इस ग्रैंड क्लब में होगा ऋचा चड्ढा-अली फजल का रिसेप्शन, फैंस का बज हाई

मौनी रॉय का दिलकश अंदाज

इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि वो ब्लू कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और कातिल अदाओं के साथ लोगों का दिल धड़का रही हैं। उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में ‘Happy’ लिखा है। इस वीडियो को देखकर फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी है।

फैंस ने मौनी पर लुटाया प्यार

कमेंट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए, ‘Beautiful’ लिखा। वहीं एक अन्य यूजर ने, ‘Gorgeous’ बताया। ऐसे हजारों फैंस है जो उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए नहीं थक रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को 66 हजाप से ज्यादा लाइक्स मिल चुके और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ ने दो फोटोज शेयर की है जिसमें वो कातिलाना अदाओं के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

यहाँ पढ़िएगौरी खान ने शेयर की बेटे आर्यन की फोटो, पिता शाहरुख ने कही दिल की बात

इस फिल्म नजर आ रही मौनी

ऐसा पहली बार नहीं है जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हो। एक्ट्रेस का हर पुराना और नया वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। बता दें, मौनी रॉय इन दिनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आ रही हैं। फिल्म में मौनी ने तहलका मचा दिया जिसके बाद फैंस उन्हें एक बार फिर पर्द पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में मौनी के साथ-साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 13, 2022 01:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.