Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा काम, ट्रोलर्स ने जमकर लगाई लताड़

मुंबई। बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक दम फिट होने के बाद अपने पहले के रुटीन को फॉलो करने लगी हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा हर दूसरे दिन अपने फैंस के साथ अपना नया लुक शेयर करती रहती हैं। मलाइका अपने ड्रेसिंग सेंस और […]

मुंबई। बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक दम फिट होने के बाद अपने पहले के रुटीन को फॉलो करने लगी हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा हर दूसरे दिन अपने फैंस के साथ अपना नया लुक शेयर करती रहती हैं। मलाइका अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिश लुक से भी हर किसी को मदहोश कर देती हैं। लेकिन इस बार वो अपने स्टाइल की वजह से ट्रोल होती नजर आई हैं। अब एक बार फिर से उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

और पढ़िएIN PICS: ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, सादगी से लूटा फैंस का दिल

 

दरअसल, मलाइका अरोड़ा की ये वीडियो मुंबई के बांद्रा इलाके ही है। इस वीडियो में वो कही जाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में मलाइका काफी बोल्ड नजर आ रही है। उनका बैग आगे एक शख्स लेकर जा रहा है। जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स की शिकार बन गई हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कपड़े तो ढंग से पहन लेती’ तो दूसरे ने लिखा, ‘आप फैशन में कुछ भी पहन लेती हैं’। इसके अलावा उनका बैग वो खुद नहीं उठा पाईं तो उस पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कम से कम अपना छोटा सा बैग तो आप खुद उठा सकती हैं’। वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ये बुरा एटीट्यूड है कि आप अपना बैग किसी और से उठवा रही हैं’।

आखिर में बता दें कि इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक जिम ट्रैक सूट के ऊपर जैकेट पहनी है। अपने कंप्लीट लुक के लिए मलाइका ने लाइट मेकअप किया है और पोनीटेल बनाई है। इसी के साथ मलाइका ने व्हाइट शूज भी कैरी किए हैं। उनका काला चश्मा सबका ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में वो अपने वर्कर के साथ नजर आई हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस गाड़ी में बैठने से पहले अपने चाहने वालों को हाय भी करती दिख रही हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click here  – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 26, 2022 05:31 PM