Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: एक साथ दिखे मलाइका और अरबाज, बेटे अरहान संग आए नजर

Malaika And Arbaaz Spotted: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz  Khan) की जोड़ी को बॉलीवुड की टॉप जोड़ी में गिना जाता था लेकिन काफी समय पहले दोनों अलग हो चुके हैं। फिर भी अक्सर दोनों कई दफा साथ नजर आते है। दोनों को देखने का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है। वहीं […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Aug 25, 2022 11:43
Share :

Malaika And Arbaaz Spotted: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz  Khan) की जोड़ी को बॉलीवुड की टॉप जोड़ी में गिना जाता था लेकिन काफी समय पहले दोनों अलग हो चुके हैं। फिर भी अक्सर दोनों कई दफा साथ नजर आते है। दोनों को देखने का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है। वहीं अब दोनों को साथ देखा गया जिनका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (Malaika And Arbaaz Video) पर वायरल हो रहा है।

यहाँ पढ़िएएक साथ दिखे मलाइका और अरबाज, बेटे अरहान संग आए नजर

एक साथ नजर आए मलाइका-अरबाज

इस वीडियो में मलाइका और अरबाज के साथ उनके बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं लेकिन वो अपने बेटे का ख्याल और उनकी देखभाल और हर फैसला साथ मिलकर लेते हैं और इस परिवार को अक्सर साथ देखा जाता है।

बेटे अरहान पर लुटाया प्यार

आप देख सकते है कि मलाइका और अरबाज बेटे अरहान के गले मिल रहे हैं और उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं अगर लुक की बात करें तो मलाइका हमेशा ही तरह हॉट लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की शॉट ड्रेस पहनी हुई हैं और बालों को बांध रखा है। इसी के साथ अरबाज शर्ट और पैंट में स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं अरहान ब्लैक कैजुअल लुक में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं।

यहाँ पढ़िएपत्नी आलिया की प्रेग्नेंसी का मजाक उड़ाना रणबीर को पड़ा महंगा, मांगी माफी

मलाइका-अरबाज की राहें अलग

आपको बता दें, मलाइका इस वक्त बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं जिनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं अरबाज खान को अक्सर जॉर्जिया संग नजर आते हैं और कहा जा रहा है कि वो भी एक दूसरे को डेट कर रहे है। कई बार पार्टीज में भी दोनों को साथ देखा गया है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 25, 2022 07:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.