Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: ‘बहारा सॉन्ग’ पर माधुरी दीक्षित ने दिखाई अदा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Madhuri Dixit Video: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का जलवा आज भी बरकरार है। एक्ट्रेस बेशक फिल्मों में दिखाई नहीं देती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना डांस वीडियो साझा किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहाँ पढ़िए – […]

Madhuri Dixit Video: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का जलवा आज भी बरकरार है। एक्ट्रेस बेशक फिल्मों में दिखाई नहीं देती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना डांस वीडियो साझा किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यहाँ पढ़िएडीप नेक गाउन में मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर, फैंस बोले- हॉटनेस ओवरलोडेड

कायम है माधुरी का जलवा

दरअसल हाल ही में माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो (Madhuri Dixit Dance Video) साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ‘बहारा’ सॉन्ग पर जमकर डांस कर रही हैं। पिंक शर्ट और व्हाइट पैंट में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। माधुरी के दिलकश अंदाज को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि धक-धक गर्ल (Dhak Dhak Girl) का जलवा आज भी बरकरार है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

यूं तो माधुरी की हर अदा कातिलाना होती है। ऐसा ही कुछ उनके लेटेस्ट वीडियो में देखने को मिला। एक्ट्रेस का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। महज कुछ देर पहले शेयर किए इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहाँ पढ़िए – दीपिका पादुकोण ने शेयर की ऐसी तस्वीरें, पति रणवीर सिंह के उड़े होश

डांसिंग क्वीन हैं माधुरी दीक्षित

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित एक दिग्गज अभिनेत्री होने के साथ-साथ शानदार डांसर भी हैं। अपने गजब के एक्सप्रेशन से माधुरी डांस परफॉर्मेंस में जान फूंक देती हैं। माधुरी खुद कई इंटरव्यूज में यह बता चुकी हैं कि उन्हें डांस करना बेहद पसंद है।

इस शो में आएंगी नजर

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित बहुत जल्द डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhla Jaa 10) में बतौर जज नजर आएंगी। फैंस काफी एक्साइटेड हैं एक्ट्रेस के इस शो को लेकर। आपको बता दें कि इस शो में कई सेलेब्स अपने डांस का जादू दिखाएंगे।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 30, 2022 09:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.