Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: मिर्जापुर के ‘कालीन भैया’ बिना पैसे के नहीं करते काम, बताया सच

Pankaj Tripathi Video: पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने कड़ी मेहनत कर खुद का एक मुकाम हासिल किया है। वहीं उनके फैंस उन्हें ‘कालीन भैया’ के नाम से भी जानते हैं। पंकज त्रिपाठी की फिल्म्स का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है। वहीं अब एक्टर का एक […]

Pankaj Tripathi Video: पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने कड़ी मेहनत कर खुद का एक मुकाम हासिल किया है। वहीं उनके फैंस उन्हें ‘कालीन भैया’ के नाम से भी जानते हैं। पंकज त्रिपाठी की फिल्म्स का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है। वहीं अब एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही हैं।

मिर्जापुर, 83 और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी सुपरहिट फिल्में और सीरीज देकर वो बड़े-बड़े डायरेक्टर की पहली पसंद बन चुके है लेकिन अब वो कोई भी काम फ्री में नहीं करते हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा खुद किया है। दरअसल एक अवॉर्ड फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे है कि अब वो कोई काम फ्री में नहीं करते। वहीं उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।पंकज त्रिपाठी 2 से 4 जून तक अबू धाबी में हुए आईफा अवॉर्ड 2022 का हिस्सा बने।

लंबे समय बाद हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में वो अपनी बेटी और पत्नी के साथ पहुंचे जहां ग्रीन कारपेट पर मीडिया ने उनसे कई सवाल किए। पंकज त्रिपाठी ने मीडिया के सभी सवालों के जवाब दिए लेकिन जैसे ही पंकज त्रिपाठी जाने लगे पैपराजी ने उन्हें रोक कर अपनी फिल्म का एक डायलॉग बोलने के लिए कहा, जिसका मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘डायलॉग, पैसे लेता हूं उसके मैं’।

इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। पंकज त्रिपाठी के बेबाक अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे है। वहीं कमेंट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘त्रिपाठी जी रॉक्स’। इसी के साथ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘हम तो पैसे भी दे देंगे इनके एक डायलॉग के लिए’। ऐसे हजारों यूजर है जो पंकज त्रिपाठी पर प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें, पंकज त्रिपाठी ने कई सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है और वो जल्द ही नजर आने वाले हैं।

 

First published on: Jun 07, 2022 08:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.