TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

VIDEO- जोनस ब्रदर्स का धमाकेदार कमबैक, पति निक के साथ पहली बार गाने में नजर आईं प्रियंका

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने नाम का परचम हॉलीवुड में लहरा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर सफलता पाई है। प्रियंका चोपड़ा शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। प्रियंका ने बीते दिनों ही निक जोनस से शादी रचाई है। दोनों की शादी बेहद आलीशान […]


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने नाम का परचम हॉलीवुड में लहरा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर सफलता पाई है। प्रियंका चोपड़ा शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। प्रियंका ने बीते दिनों ही निक जोनस से शादी रचाई है। दोनों की शादी बेहद आलीशान रही है। शादी के बाद इस वक्त पीसी अपने पति और फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। साथ ही वो हॉलीवुड में अपनी फिल्मों पर काम कर रही हैं। प्रियंका-निक को साथ में देखने के लिए जो फैंस इंतजार कर रहे थे अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल हाल ही में जोनस ब्रदर्स का नया गाना आया है। 

इस गाने में निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा भी है। पहली बार ये दोनों किसी ऑफिशियल गाने में नजर आए हैं। दोनों का ये पहला प्रोजेक्ट है। हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो ''सकर'' में ये नजर आए हैं। वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि जोनास ब्रदर्स द्वारा प्रोड्यूस किया या है और दोनों जोनास ब्रदर्स इसमें नजर भी आ रहे हैं। यह तो बात हुई जोनास ब्रदर्स की। खास बात यह है कि, इस म्यूजिक वीडियो में जे सिस्टर्स भी साथ नजर आ रही हैं।

 वीडियो में निक अपने दोनों जो जोनस औऱ केविन जोनस के साथ दिख रहे हैं। वहीं तीनों भाई अपनी अपनी पार्टनर्स के साथ नजर आ रहे हैं। जो जहां अपनी पार्टनर सोफी टर्नर के साथ नजर आ रहे हैं। तो वहीं केविन भी अपनी पार्टनर डेनियल भी नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका, सोफी और डेनियल ने जमकर मस्ती की है। पहली बार ससुराल वालों के साथ पीसी ने काम किया है। ऐसे में इस वक्त वो काफी एक्साइटेड भी हैं। उन्होंने एक्साइटमेंट इंस्टाग्राम पर जाहिर की। 



जहां उन्होंने अपनी इस अलबम का गाना शेयर करते हुए लिखा कि, सकर वीडियो रिलीज हो गया है। यह पहली बार है जब हमने साथ काम किया और एक मोमेंट के लिए भी नहीं लगा कि हम काम कर रहे हैं। यह फैमिली अफेयर था जिसमें खूब फन हुआ। जोनास ब्रदर्स और जे सिस्टर्स ने एक दूसरे को चियर किया। प्राउड ऑफ यू हसबैंड। साफ है कि ससुराल वालों के साथ पीसी की कैमिस्ट्री भी कमाल ही है। देखते हैं कि आने वाले दिनों ये और कितने गानों से धमाल मचाते हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.