Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: अवॉर्ड नाइट में ईशा-चित्रांगदा और नोरा ने कर दिया कुछ ऐसा, कि लोग देख रहे बार-बार

Celebs Spotted: ‘जीक्यू बेस्ट ड्रेस्ड 2022’ इवेंट में मनोरंजन जगत की हसीनाओं का तांता लगा रहा। सभी हसीनाएं अपने स्टाइलिश आउटफिट्स को कैरी कर इवेंट में भाग लेती नजर आईं। इसी बीच चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh), ईशा गुप्ता (Esha Gupta) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का लुक जबरदस्त सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेसेस ने इवेंट में […]

Celebs Spotted: ‘जीक्यू बेस्ट ड्रेस्ड 2022’ इवेंट में मनोरंजन जगत की हसीनाओं का तांता लगा रहा। सभी हसीनाएं अपने स्टाइलिश आउटफिट्स को कैरी कर इवेंट में भाग लेती नजर आईं। इसी बीच चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh), ईशा गुप्ता (Esha Gupta) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का लुक जबरदस्त सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेसेस ने इवेंट में अपने अटायर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं, अब उनके वायरल वीडियोज से फैंस की निगाहें नहीं हट रही हैं।

यहाँ पढ़िए – Richa Chadha Wedding: शादी से पहले ऋचा चड्ढा और अली फजल ने कराया रोमांटिक फोटोशूट, यहां देखें झलक

चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) का लुक 

चित्रांगदा सिंह की बात करें तो, उन्होंने इवेंट में गोल्डन कलर का सेक्विन, थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था। साथ ही रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने गोल्डन ईयरिंग और डार्क मेकअप के साथ खुले सॉफ्ट कर्ली बालों के जरिए अपने लुक को कम्पलीट किया। एक्ट्रेस की अदाएं, ड्रेसिंग सेंस और पोजेस पर फैंस की निगाहें टिक गई हैं। इसी का नतीजा है कि वीडियो को ताबड़तोड़ लाइक्स मिल रहे हैं।

ईशा गुप्ता (Esha Gupta) का लुक

ईशा गुप्ता की बात करें तो, उन्होंने ब्लू कलर का बॉडी-हगिंग जंपसूट पहन इवेंट में शिरकत की। एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप और बालों की चोटी बना अपने लुक को कम्पलीट किया। साथ ही ब्लैक बूट्स और डायमंड रिंग्स-ईयरिंग पहनी नजर आईं। इस जंपसूट में एक्ट्रेस ने अपने कर्वी फिगर को खूब फ्लॉन्ट किया। ईशा गुप्ता का वीडियो सामने आने के बाद से ही सुर्खियों में छाया हुआ है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में ढेरों लव और फायर वाले इमोजी बनाए हैं।

यहाँ पढ़िए – Nora Fatehi Video: उर्फी जावेद के नक्शेकदम पर चलीं नोरा फतेही, ड्रेसिंग सेंस देख चकराया फैंस का दिमाग

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का लुक

नोरा फतेही ने भी इस इवेंट में खूब सुर्खियां बटोरीं। नोरा फतेही को येलो कलर की वन शोल्डर विद कटआउट ड्रेस पहने देखा जा रहा है, जिसमें थाई-हाई स्लिट डिजाइन भी दिया हुआ है। ओवरऑल लुक्स की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल रखते हुए ओपन हेयरस्टाइल और न्यूड मेकअप रखा है। इसके साथ ही ब्लैक हाई हील्स बैली पेयर की हुई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही नोरा फतेही का गाना ‘मणिके’ रिलीज हुआ था। नोरा जल्द ही फिल्म ‘थैंकगॉड’ में नजर आएंगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

First published on: Sep 30, 2022 03:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.