Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: देशभक्ति के रंग में रंगी ईशा गुप्ता, सूट पहनकर लहराया तिरंगा

Esha Gupta Video: पूरे देश में 15 अगस्त की धूम देखने को मिल रही हैं। वहीं अब ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने भी तिरंगा लहराकर फैंस को संदेश दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ईशा गुप्ता ने कई हिट फिल्में दी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए-दिन अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर […]

Esha Gupta Video: पूरे देश में 15 अगस्त की धूम देखने को मिल रही हैं। वहीं अब ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने भी तिरंगा लहराकर फैंस को संदेश दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ईशा गुप्ता ने कई हिट फिल्में दी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए-दिन अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना हैं और पूरे इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और माथे पर बिंदी लगा रखी हैं। इसी के साथ उन्होंने हाथ में तिरंगा ले रखा है और उसे लहराते हुए आगे बढ़ रही। एक्ट्रेस के चेहरे की मुस्कान सब कुछ बयां कर रही हैं कि वो आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर कितना खुश है।

इतना ही हीं उन्होंने हैशटैग #harghartiranga भी लिखा हैजिसका ईशा गुप्ता ने समर्थन किया हैं। उन्होंने भी तिरंगा लहरा कर फैंस से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की हैं। ईशा गुप्ता ने वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक बहुत ही खूबसूरत कैप्शन लिखा हैं। एक्ट्रेस लिखती हैं, मैं रहूं या ना रहूं भारत ये रहना चाहिए।’

वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में मां तुझे सलाम’ (Maa Tujhe Salaam) गाना बज रहा है जिसे दिग्गज सिंगर ए.आर.रहमान ने गाया है। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के वीडियो को देखकर फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो, फैंस उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं साथ ही जय हिंद लिख रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस उनपर खूब प्यार भी बरसा रहे हैं।

First published on: Aug 14, 2022 05:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.