Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: सैलून के बाहर दिखीं बिपाशा बसु, बेबी बंप देख फैंस ने लुटाया प्यार

Video: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) मां बनने जा रही हैं। वो इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मां बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। इस खबर के बाद फैंस में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है और फैंस जल्द ही उनके मां […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Sep 19, 2022 11:29
Share :

Video: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) मां बनने जा रही हैं। वो इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मां बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। इस खबर के बाद फैंस में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है और फैंस जल्द ही उनके मां बनने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को सैलून के बाहर देखा गया। इस दौरान वो कूल लुक में नजर आई जिनका वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है।

यहाँ पढ़िए अनन्या पांडे ने व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में बढ़ाई गर्मी, फैंस हुए पानी-पानी

सैलून के बाहर दिखीं बिपाशा बसु 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, वो सैलून के बाहर नजर आ रही हैं और उन्होंने ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हैं और व्हाइट शर्ग डाल रखा है और बालों को खुला रखा है। इसी के साथ व्हाइट शूज पहने हैं। वहीं जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा तो उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए। इस दौरान उनका बेबी बंप भी नजर आया। बेबी बंप को देखकर फैंस ने रिएक्शन दिए। हजारों यूजर्स ने उन्हें देखकर प्यार लुटाया और हार्ट वाली इमोजी शेयर की।

बिपाशा बसु पर फैंस ने लुटाया प्यार

कुछ दिन पहले एक्ट्रेस की गोद भराई हुई थी जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो में वो कुछ रस्में निभाते हुए देखी गई थी। वीडियो में उनके परिवार के लोग बिपाशा की आरती करते नजर आए थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। मां में सिंदूर, माथ पर बिंदी, नेकलेस और हाथों में भरी-भरी चूड़ियां भी दिख रही थी जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लगी।

यहाँ पढ़िएइस तमिल फिल्म से रखा सिनेमा में कदम, ऐसे मिली ‘खल्लास गर्ल’ को पहचान

करण सिंह ग्रोवर संग रचाई शादी

आपको बता दें, बिपासा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के साथ साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में काम किया था जिसके बाद दोनों को प्यार हुआ और एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल साल 2016 में शादी रचाई। वहीं ये करण की तीसरी शादी थी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड सेजुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभीdownload करें

First published on: Sep 18, 2022 03:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.