---विज्ञापन---

Video: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आलिया-रणबीर, कूल लुक में दिखा कपल

Alia-Ranbir Spotted Video: बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को काफी पसंद किया जाता है। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी। वहीं हाल ही में उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट (Alia-Ranbir Airport […]

Alia-Ranbir Spotted Video: बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को काफी पसंद किया जाता है। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी। वहीं हाल ही में उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट (Alia-Ranbir Airport Spotted) किया गया और अब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि, आलिया भट्ट ने ब्लैक आउटफिट पहना हैं और उन्होंने व्हाइट जैकेट कैरी की है। इसी के साथ उन्होंने बालो की पोनी बनाई है और एक छोटा बैग कैरी किया है। वहीं उनका बेबी कंप भी नजर आ रहा है। दूसरी तरफ रणबीर कपूर के लुक की बात करें तो, ब्लू लुक में नजर आए। इस दौरान उन्होंने कैप लगा रखी है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर फैंस दोनों को देखकर खूब प्यार लुटा रहे है और दोनों को साथ देखकर अपने खुशी जाहिर कर रहे है। कमेंट सेक्शन की बात करें तो कोई उनको अपना फेवरेट स्वार बता रहा है तो कोई उन्हें लवबर्ड कह रहे हैं साथ ही फैंस दिल वाली इमोजी भी बना रहे हैं। इतना ही नहीं महज कुछ ही देर में इस वीडियो को हजारों लाइक्स मिल गए।

आपको बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल शादी रचाई जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। दोनों की शादी में उनके रिश्तेदार के साथ-साथ सिर्फ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वहीं अब दोनों पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में एक साथ नजर आएंगे। ऐसा पहली बार है जब दोनों स्क्रीन शेयर करेंगे जिन्हें पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Aug 15, 2022 08:01 AM