Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: पति रणबीर कपूर का हाथ थामे नजर आईं आलिया भट्ट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Ranbir Alia Spotted Video: बॉलीवुड ब्यूटी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। गौरतलब है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही एक्ट्रेस ने फैंस के साथ गुड न्यूज (Alia Bhatt Pregnancy) शेयर की थी।हाल ही में स्टार कपल को एक साथ स्पॉट किया गया। रणबीर आलिया (Ranbir Alia […]

Edited By : Richa Chandan | Updated: Aug 26, 2022 15:44
Share :

Ranbir Alia Spotted Video: बॉलीवुड ब्यूटी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। गौरतलब है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही एक्ट्रेस ने फैंस के साथ गुड न्यूज (Alia Bhatt Pregnancy) शेयर की थी।हाल ही में स्टार कपल को एक साथ स्पॉट किया गया। रणबीर आलिया (Ranbir Alia Spotted Video) का यह वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में छाया हुआ है।

यहाँ पढ़िएपंकज त्रिपाठी का दम निकालोगे क्या ?, ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के तीसरे सीजन को देखकर पूछेंगे

फ्रेश लुक में नजर आईं आलिया भट्ट

लेटेस्ट वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ नजर आए। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो आलिया पिंक टॉप और ब्लैक डेनिम में नजर आईं। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। इसके साथ ही आलिया बखूबी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। आलिया का यह फ्रेश लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

एक दूजे का हाथ थामे आए नजर

आलिया जहां ट्रांसपेरेंट टॉप में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ रणबीर कैजुअल लुक में दिखे। ब्लू पुलोवर और ब्लू डेनिम में रणबीर बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। स्टार कपल एक दूजे का हाथ थाम मीडिया के सामने जमकर पोज दे रहे हैं। गौरतलब है कि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं ऐसे में पति रणबीर कपूर बखूबी एक्ट्रेस का ध्यान रख रहे हैं।

यहाँ पढ़िए –  ओटीटी की महारानी बनने को तैयार हुमा कुरैशी, पहले सीज़न से भी दमदार ‘महारानी 2’

इस फिल्म में साथ आएंगे नजर

स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द रणबीर कपूर बहुत जल्द अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ भी फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में यह जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। स्टार कपल आजकल इसी फिल्म के प्रोमोशन में बीजी हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

   Click Here –  News 24 APP अभी download करे

First published on: Aug 26, 2022 03:10 PM