Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: ब्रेकअप के बाद समुद्र किनारे मस्ती के मूड में दिखीं दिशा पाटनी

Disha Patani Video: दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों अपने लव रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। जहां लोग बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद दुखी रहते हैं, वहीं दिशा, टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद काफी खुश नजर आती हैं। कभी अदाकारा को मिठाई बाटते हुए स्पॉट किया जाता है, तो कभी अपनी […]

Disha Patani Video: दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों अपने लव रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। जहां लोग बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद दुखी रहते हैं, वहीं दिशा, टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद काफी खुश नजर आती हैं। कभी अदाकारा को मिठाई बाटते हुए स्पॉट किया जाता है, तो कभी अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का जश्न मनाते हुए देखा जाता है। अब हाल ही में दिशा को समुद्र किनारे चिल करते हुए देखा गया है।

दरअसल दिशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसी वीडियो में दिशा एक बार फिर अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती दिखाई दे रही हैं। कुछ घंटे पहले शेयर की गई इस वीडियो में अभिनेत्री समुद्र किनारे एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिशा को सफेद रंग के शॉर्ट्स और ब्रालेट टॉप में देखा जा सकता है। खुले बालों को लहराकर मस्ती में झूमती दिशा इस अंदाज में बेहद हॉट दिख रही हैं।

आगे बता दें कि इस क्लिप में दिशा अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। दिशा का कातिलाना अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में लिखा, ‘एक विलेन रिटर्न्स’। उनके फैंस भी लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, गॉर्जियस। तो दूसरे ने लिखा, ‘खूबसूरत’। वहीं तीसरे ने लिखा, ‘ये बहुत प्यारी है’। दिशा की इस वीडियो पर करीबन 6 लाइक्स भी दिए जा चुके हैं।

First published on: Aug 05, 2022 04:57 PM