बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा, जो सत्ते पे सत्ता, कर्ज, विश्वनाथ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. उनका आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. यह एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी है और हिट फिल्में दे चुकी हैं.
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं मधु
मधु मल्होत्रा ने ऐसे तो बॉलीवुड में बेहद कम ही फिल्मों में काम किया है. लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं और उन्होंने बड़े और जाने माने कलाकारों के साथ काम किया है. मधु ने 1998 में आई फिल्म ‘गुलाम’, 1980 की ‘कर्ज’ और 1982 की फिल्म सत्ते पे सत्ता में काम किया है. इसके अलावा वह साल 1982 की संबंध, हीरो, रिश्ता कागज का, कयामत जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
---विज्ञापन---
बड़े एक्टर्स संग काम कर चुकी हैं मधु
बता दें कि कर्ज फिल्म में वह ऋषि कपूर के साथ नजर आईं थी. जिसमें टीना अंबानी, सिमि ग्रेवाल, प्रेम नाथ जैसे एक्टर्स नजर आए थे. मधु ने इस मूवी में भी सपोर्टिंग रोल किया था. वह फिल्म में पिंकी के रोल में नजर आईं थी. वहीं, सत्ते पे सत्ते में वह अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दीं. इस मूवी में हेमा मालिनी और अमिताभ लीड रोल में थे और मधु ने सपोर्टिंग रोल अदा किया था. फिल्म में उनका नाम मधु ही था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.
---विज्ञापन---
फिल्म 'हीरो' के इस गानें में मधु ने डाल दी थी जान
उन्हें फिल्म निर्माता सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' के मशहूर गाने 'लंबी जुदाई' में उनकी भूमिका के लिए भी याद किया जाता है. वहीं, सुभाष घई ने एक्ट्रेस के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने उन्हें एक "विनम्र महिला" बताया और याद किया कि उन्होंने उन्हें इस गाने में इसलिए लिया क्योंकि वे रेशमा द्वारा गाए गए इस इमोशनल सॉन्ग के लिए एक ऐसे चेहरे और खूबसूरत आंखों वाली एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे.
यह भी पढ़ें- Box Office Report: लंगड़ाकर कर गिरी The Kerala Story 2 की कमाई, फीका पड़ता जा रहा Thaai Kizhavi का जादू