---विज्ञापन---

Varun Janhvi Varun Dhawan: यूरोप में वरुण धवन-जाह्नवी कपूर संग नजर आईं न्यासा देवगन, शेयर की तस्वीरें

Varun Janhvi Varun Dhawan: इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स विदेशों में वेकेशन मना रहे है तो कोई विदेश में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर हर कोई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहा है। एक तरह जहां कपूर और पटौदी परिवार लंदन में है तो वहीं जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण […]

Varun Janhvi Varun Dhawan: इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स विदेशों में वेकेशन मना रहे है तो कोई विदेश में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर हर कोई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहा है। एक तरह जहां कपूर और पटौदी परिवार लंदन में है तो वहीं जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) भी इन दिनों यूरोप के एम्स्टर्डम में हैं।

इस दौरान उनकी मुलाकात काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) से हुई। ऐसे में न्यासा ने दोनों एक्टर्स के साथ टाइम स्पेंड किया। सोशल मीडिया पर स्टार किड की फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में आप न्यासा को जाह्नवी कपूर के साथ घूमते और मस्ती करते देख सकते हैं।

दोनों ने साथ में बहुत सारी फोटो खिंचवाई हैं। इसके अलावा वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ भी न्यासा देवगन को समय एन्जॉय करते देखा गया। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अपनी नई फिल्म ‘बवाल’ (Bawaal) की शूटिंग एम्स्टर्डम में कर रहे हैं।

ऐसे में जब न्यासा और उनके दोस्त शहर में पहुंचे, तो दोनों एक्टर्स ने शूटिंग से टाइम निकालकर उनके साथ मस्ती-मजा किया। इस दौरान न्यासा पिंक कलर के टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए हैं। जाह्नवी रेड कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं।

वहीं एक और फोटो जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें वरुण धवन, उनकी पत्नी नताशा दलाल, जाह्नवी कपूर और उनके कुछ और दोस्तों को न्यासा देवगन के साथ बैठे पोज करते देखा जा सकता है। सभी एक बोट में बैठे नजर आ रहे हैं, उनके पीछे पानी देखा जा सकता है।

First published on: Jul 09, 2022 11:49 AM