Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

‘बवाल’ फिल्म की शूटिंग के लिए पैरिस रवाना हुए वरुण धवन और जान्हवी कपूर, देखें स्पॉटेड वीडियो

Bawaal Film Varun And Jahanvi: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। लेकिन इसी बीच अब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जहां वो अपने फिल्म की को-एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ नजर आए। इस […]

Bawaal Film Varun And Jahanvi: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। लेकिन इसी बीच अब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जहां वो अपने फिल्म की को-एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ नजर आए।

इस वीडियो को मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें जान्हवी कपूर को ऑल ब्लैक और वरूण धवन को ऑल व्हाइट लुक में देखा जा सकता है। इसी के साथ जान्हवी ने अपने हाथ में एक हैंडबैग भी कैरी कर रखा था। तो वहीं वरूण ने अपनी पीठ पर नियान कलर का एक बैग टांगा था। आपको बता दें कि ये दोनों कलाकार भारत के कई लोकेशन्स पर ‘बवाल’ फिल्म के सीन शूट करने के बाद अब पैरिस में बाकी के बचे हुई सीन शूट करने जा रहे हैं।

वरुण धवन को कुछ दिन पहले कानपुर में फिल्म बवाल के सेट पर भी स्पॉट किया गया था। जहां उन्होंने बाजार की सड़कों पर जमकर अपनी ‘बुलट’ बाइक दौड़ाई थी। इसके अलावा वरूण ने कैंट और डिप्टी पड़ाव में भी शूटिंग की। इसी दौरान उनके फैंस भी एक्टर की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर आ गए थे। वरूण ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ जाकर खूब तस्वीरें खिंचवाई।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘बवाल’ फिल्म साजिद नाडियावाला प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म में वरुण धवन एक शिक्षक के रुप में नजर आएंगे। तो वहीं जान्हवी कपूर भी एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं अगर रिलीज डेट की बात करें तो ऐसा बताया जा रहा है कि, ये फिल्म इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में रिलीज की जा सकती है।

First published on: May 29, 2022 12:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.