Wednesday, 17 April, 2024

---विज्ञापन---

Trolling: केआरके का सपोर्ट कर बुरे फंसे शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी पर भी फूटा ठिकरा

Trolling: दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपनी एक्टिंग के अलावा बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। चाहे कुछ भी हो शत्रुघ्न सिन्हा सच बोलने से कभी नहीं चूकते हैं। उन्होंने हाल ही में एक्टर कमाल आर.खान (Kamaal R. Khan) की गिरफ्तारी को गलत बताया था। जिसपर उन्हें काफी लोगों से बुरा भला सुनना […]

Trolling: केआरके का सपोर्ट कर बुरे फंसे शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी पर भी फूटा ठिकरा
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघन सिन्हा ने कमाल राशिद खान की गिरफ्तारी पर अपनी राए दी थी। जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।

Trolling: दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपनी एक्टिंग के अलावा बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। चाहे कुछ भी हो शत्रुघ्न सिन्हा सच बोलने से कभी नहीं चूकते हैं। उन्होंने हाल ही में एक्टर कमाल आर.खान (Kamaal R. Khan) की गिरफ्तारी को गलत बताया था। जिसपर उन्हें काफी लोगों से बुरा भला सुनना पड़ा था। और इसके बाद उन्हें और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी एक्टिंग से लेकर राजनैतिक करियर के बारे में बताया और दूसरे मुद्दों का भी जिक्र किया।

शत्रुघ्न सिन्हा को केआरके के सपोर्ट में बोलना पड़ा भारी

शत्रुघन सिन्हा ने कमाल राशिद खान की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि वो एक साजिश का शिकार हुए थे। इस बयान के बाद शत्रुघन सिन्हा क्या-क्या झेलना पड़ा उसको लेकर उन्होंने अपनी बात रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया,’मैं केआरके की गलती को लेकर कोई बात नहीं कर रहा था। मैंने उनके किसी स्टार्स को लेकर अपने विचार रखने की बात पर कुछ नहीं कहा। मेरा कहना बस ये था कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। एक तरफ तो वो सेल्फ मेड आदमी है, उन्होंने इंडस्ट्री में किसी की मदद नहीं ली है। मैं सिर्फ उनसे शायद एक या दो बार ही मिला हूं। उनके बारे में बात करने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने मुझे और सोनाक्षी को काफी ट्रोल किया। इतना ही नहीं कई लोगों ने मुझ पर और सोना पर गंदे कमेंट भी किए हैं।

क्यों गिरफ्तार हुए थे केआरके

बॉलीवुड स्टार्स पर अपने ट्वीट के जरिए हल्ला बोलने वाले कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) को कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। दरअसल केआरके (KRK) ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को लेकर विवादित ट्वीट किए थे। जिसके बाद पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। अपने विवादित ट्वीट की वजह से (KRK) को पुलिस हिरासत में 10 दिन बिताने पड़े थे। और कोर्ट का आदेश आने के बाद उनको छोड़ा गया था।

बॉलीवुड में कैसे आए KRK

कमाल राशिद खान एक इंडियन प्रोड्यूसर, एक्टर और सहायक गीतकार हैं। उन्होंने 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘देशद्रोही’ में प्रोड्यूसर के रूप में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। दंगों की वजह से महाराष्ट्र सरकार ने इस फिल्म को बैन कर दिया था। कमाल राशिद खान टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 3’ का भी हिस्सा बने थे । बिग बॉस शो से उन्होनें टीवी पर डेब्यू किया था । हालांकि,उन्हें घर के अन्य साथियों के प्रति गलत व्यवहार दिखने की वजह से बिग बॉस के घर से बाहर निकलना पड़ा था। केआरके का विवादों से गहरा नाता रहा है। वो अक्सर अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में आ जाते हैं। केआरके सलमान खान ,अक्षय कुमार और करण जौहर से लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों पर ही नहीं,बल्कि उन्हें लेकर भी विवादित ट्वीट कर चुके हैं। जिसकी वजह से उन्हें पहले भी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है।

First published on: Oct 03, 2022 06:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.