TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

जमैका की टोनी ने जीता मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब, भारत की सुमन राव को मिला तीसरा स्थान

हर साल की तरह इस साल भी मिस वर्ल्ड 2019 (Miss World 2019) का आयोजन हुआ। शनिवार को जमैका की टोनी एन सिंह (Tony A.N Singh) ने मिस वर्ल्ड 2019 का ये खिताब  अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं फ्रांस ओफेली मेजिनो फर्स्ट […]


हर साल की तरह इस साल भी मिस वर्ल्ड 2019 (Miss World 2019) का आयोजन हुआ। शनिवार को जमैका की टोनी एन सिंह (Tony A.N Singh) ने मिस वर्ल्ड 2019 का ये खिताब  अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं फ्रांस ओफेली मेजिनो फर्स्ट रनर अप रहीं।



मिस यूनिवर्स 2019 (Miss World 2019)की घोषणा के बाद शनिवार रात को मिस वर्ल्ड 2019 (Miss World 2019) का ऐलान हो गया है। लंदन में इस समारोह का आयोजन हुआ था। 23 साल की टोनी एन सिंह (Tony A.N Singh)  ने 120 देशों की कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। वो भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। 



इसके अलावा उन्हें सिंगिंग भी बहुत पसंद है।  टॉप 5 में भारत के अलावा मिस फ्रांस, जमैका, भारत, ब्राजील और नाइजीरिया रही थीं। आपको बता दें कि टोनी इससे पहले वो मिस जमैका वर्ल्ड 2019 का खिताब जीत चुकी हैं। टोनी मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता जीतने वाली जमैका की चौथी महिला हैं।




मिस वर्ल्ड 2019 (Miss World 2019) इस कॉन्टेस्ट का 69वां एडिशन है और 120 देशों की महिलाओं ने इस प्रतियोगिता के लिए कंपीट किया था।  मिस वर्ल्ड 2019 (Miss World 2019) की ओपनिंग सेरेमनी 20 नवंबर को लंदन में हुई थी। 



कई फास्ट ट्रैक स्पर्धाओं में भाग लेने के बाद इस इवेंट के लिए 10 फाइनलिस्ट्स को चुना गया था। इस प्रतियोगिता में कनाडा की नेओमी कोलफोर्ड, जापान की मलिका सेरा, इंग्लैंड की भाषा मुखर्जी, न्यूजीलैंड की लुसी ब्रॉक और अमेरिका की एमी कुवेलियर जैसी कंटेस्टेंट्स शामिल हुईं। 



भारत की सुमन राव (Suman Rao) की बात करें तो वो राजस्थान की रहने वाली हैं और उन्होंने जून में मिस इंडिया 2019 का खिताब जीता था. वे एक्टर बनना चाहती हैं और पिछले कुछ महीनों से वे मॉडलिंग असाइनमेंट्स और पढ़ाई में बिजी चल रही थीं। 



Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.