---विज्ञापन---

Today’s Top-10: सिनेमा जगत की 10 बड़ी खबरें, यहां पढ़िए…

आज की बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की 10 बड़ी खबरों पर डालिए नजर… 1 Sini Shetty Cinema Debut: कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने फेमिना मिस इंडिया 2022 (Femina Miss India 2022) का ताज अपने नाम किया जिसके बाद उनकी चर्चा हर तरफ होने लगी। ताज पहनने के बाद अब उन्हें […]

आज की बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की 10 बड़ी खबरों पर डालिए नजर…

1 Sini Shetty Cinema Debut:

Sini Shetty | Miss India 2022: Meet Sini Shetty, the 21-year-old who was crowned Femina Miss India World 2022

कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने फेमिना मिस इंडिया 2022 (Femina Miss India 2022) का ताज अपने नाम किया जिसके बाद उनकी चर्चा हर तरफ होने लगी। ताज पहनने के बाद अब उन्हें लेकर खबर आ रही हैं कि वो जल्द ही सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रहा हैं। पता चला है कि वो टॉलीवुड एक्टर जूनियर एनटीआर (Junior NTR) के संग फिल्म ‘एनटीआर-30’ में नजर आएंगी।

2 Salman Khan Dabangg-4

Exclusive! Salman Khan has edited the final trailer of 'Dabangg 3' and it is going to be one action-packed ride | Hindi Movie News - Times of India

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं। वो बॉलीवुड के दबंग खान हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया हैं। वहीं अब वो जल्द ही दबंग-4 लेकर आ रहे हैं जिसपर मेकर्स ने काम भी शुरू कर दिया हैं।

3 Bhagwant Mann Wedding:

Bhagwant Mann Wedding Guests: Bhagwant Mann wedding: Varied cuisine lays for guests at Punjab CM's marriage ceremony - The Economic Times Video | ET Now

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह में बंधे। उन्होंने आज अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत की है। 48 वर्षीय भगवंत मान पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) से शादी रचाई है।

4 Dilip Kumar Death Anniversary:

The glorious legacy of Dilip Kumar

हिंदी सिनेमा के महानतम अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को गुजरे हुए पूरे एक साल हो गया है। आज यानी 7 जुलाई 2021 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। दिलीप साहब (Dilip Kumar Death Anniversary) ने अपने दौर में फिल्मी पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में की जिन्हें आज भी याद किया जाता है।

5 Maa Kaali Poster Controversy:

Kaali Poster Controversy: 'Maa Kali' was seen smoking a cigarette, people were furious after seeing the poster of the film - Informalnewz

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ (Kaali) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसपर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं अब भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ने भी अपना रिएक्शन दिया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही हैं।

6 Payal Rohatgi Mehndi:

Bride-to-be Payal Rohatgi blooms with joy in pink bandhani suit at her Mehndi ceremony; PICS | PINKVILLA

एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) बीते दिनों टीवी शो लॉकअप में नजर आई थी। वहीं अब पायल रोहतगी अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने पीया यानी संग्राम सिंह (Sangram Singh) के नाम की मेहंदी अपने हाथों में लगवा ली है। बुधवार रात आगरा में उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई जिनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।

7 Ilaiyaraaja:

Throwback: Rajinikanth's vintage memory with Ilayaraja where they twinned in white; PIC | PINKVILLA
भारत के मशहूर संगीतकार इलैयाराजा (Ilaiyaraaja) की साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बॉलीवुड में भी एक खास पहचान है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इलैयाराजा ने करियर में एक से बढ़कर एक सदाबहार गाने गाए है और अब वो अपनी एक अलग पहचान बनाने के बाद राजनीति में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इलैयाराजा को राज्यसाभ के लिए चुना गया है जिसपर उन्हें बड़े-बड़े सितारे बधाई दे रहे हैं।

8 Sreejith Ravi Arrested:

Malayalam Actor Sreejith Ravi Arrested Under POCSO Act On Charges Of Indecent Exposure To Minors

केरल के मशहूर एक्टर श्रीजीत रवि (Sreejith Ravi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबर है कि श्रीजीत रवि को स्‍कूली बच्‍चों के साथ कथित रूप से बदसलूकी करने के मामले में हिरासत में लिया गया है।

9 Rajamouli And Dhoni:

Rajamouli tweet on MS Dhoni
एस.एस राजामौली (S.S.Rajamouli) का सिनेमा जगत में बड़ा नाम हैं। वो बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने-जाते हैं। वहीं आज महेंद्र सिंह धोनी अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास दिन पर सभी धोनी को बधाई दे रहे हैं। वहीं अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें कयास लगाए जा रहे है कि, राजामौली की फिल्म में धोनी (Rajamouli And Dhoni) नजर आ सकते हैं।

10 Ponniyin Selvan-1

PS-1' With Aishwarya Rai Bachchan, Vikram, Karthi, Sets Release Date - Variety

मणिरत्नम (Mani Ratnam) की ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ चर्चा में बनी हुई है जो कि इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। ‘पोन्नियिन सेलवन-1’ से तृषा कृष्णन (Trisha Krishna) का नया पोस्टर आ गया है। निर्माताओं ने फिल्म से तृषा कृष्णन का नया पोस्टर शेयर किया है। हाल ही में पोन्नियिन सेलवन से ऐश्वर्या राय बच्चन का पोस्टर आउट हुआ था जिसके बाद फैंस में हलचल तेज हो गई।

 

 यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 07, 2022 08:22 PM