---विज्ञापन---

हॉलीवुड में भी धमाल करने जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ, जल्द ही करेंगे अपना डेब्यू !

बॉलीवुड के कई स्टार्स इन दिनों धीरे धीरे धीरे धीरे हॉलीवुड में भी जा रहे हैं। इस लिस्ट में अबतक प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण समेत कई लोगों के नाम शुमार है। प्रियंका तो एक तरह से हॉलीवुड की ही हो गई हैं। वो ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वहीं दीपिका भी हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल […]

बॉलीवुड के कई स्टार्स इन दिनों धीरे धीरे धीरे धीरे हॉलीवुड में भी जा रहे हैं। इस लिस्ट में अबतक प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण समेत कई लोगों के नाम शुमार है। प्रियंका तो एक तरह से हॉलीवुड की ही हो गई हैं। वो ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वहीं दीपिका भी हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स में काम कर चुकी है। इसके अलावा अनुपम खेर भी हॉलीवुड में काम कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि एक और बॉलीवुड का यंग स्टार हॉलीवुड की ओर अपने कदम बढ़ रहा है। ये स्टार टाइगर श्रॉफ ही हैं। टाइगर इन दिनों सबके दिलों पर छाए हैं। अब खबर आ रही है कि टाइगर भी जल्द ही हॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर Lawrence Kasanoff के साथ एक हॉलीवुड फिल्म में काम करने वाले हैं।

 बीते दिनों ही कासानोफ ने इंडिया में टाइगर से मुलाकात की है। वहीं जब टाइगर से उनके हॉलीवुड डेब्यू के बारे में सवाल किया गया तो इस पर टाइगर ने कहा कि, मैंने अभी तक फिल्म को साइन नहीं किया है। लेकिन हां इस वक्त फिल्म पर बात चल रही है। अभी अगर मैं आपको सारी जानकारी नहीं दे सकता क्योंकि ये बहुत जल्दी होगा। 

अब ऐसे में साफ है कि टाइगर भी हॉलीवुड में धमाल मचाने वाले हैं। अब ये तो सभी जानते हैं कि टाइगर का डांस, एक्शन हर किसी को भाता है। टाइगर के इस टैलेंट का हर कोई दीवाना है। टाइगर के डांस के दीवाने भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। इस साल टाइगर ने बागी 2 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। फिल्म में टाइगर के जबरदस्त एक्शन का हर कोई दीवाना रह गया। टाइगर जल्द ही बागी 3 में भी नजर आने वाले है। फिल्म की घोषणा भी हो चुकी है। 

इसके अलावा टाइगर अगले स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में भी दिखने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ ही टाइगर अपने गुरू ऋतिक रोशन के साथ भी सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली एक धमाकेदार एक्शन फिल्म में दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है।

First published on: Dec 26, 2018 07:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.