Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

रणबीर कपूर की पत्नी से इस स्टार का बेटा करना चाहता था शादी, अब टूट गया दिल!

Bollywood News In Hindi: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज बॉलीवुड की बड़ी स्टार हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर खुद की एक अलग पहचान बनाई हैं। आज उनके चाहने वालों की कमी नहीं और बड़े-बड़े डायरेक्टर उनको फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। वहीं आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से 14 अप्रैल […]

Bollywood News In Hindi: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज बॉलीवुड की बड़ी स्टार हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर खुद की एक अलग पहचान बनाई हैं। आज उनके चाहने वालों की कमी नहीं और बड़े-बड़े डायरेक्टर उनको फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। वहीं आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। ये शादी रिश्तेदार और करीबी दोस्तों के बीच हुई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के इस सुपरस्टार का बेटा आलिया भट्ट के प्यार में पागल था।

I'll always be besides you to guide you: Akshay Kumar on son Aarav Bhatia's 17th birthday

दरअसल, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) का बड़ा नाम हैं। एक्टर को खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता हैं। अक्षय कुमार इस वक्त काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनको बेटे आरव कुमार (Aarav Kumar) की एक बात पता चल गई है। अक्षय के बेटे आरव की एक ख्वाहिश थी जो की अधूरी रह गई हैं। अक्षय कुमार के बेटे आरव, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के दीवाने हैं और हर कीमत पर उसे अपना बनाना चाहते थे।

खबर थी कि, आरव आलिया भट्ट को इतना पसंद करते हैं कि उसे अपना दिल दे बैठे थे। वो शादी भी करने के लिए तैयार थे जिसके चलते मीडिया में अब उनकी बातें हो रही हैं। लेकिन आलिया ने रणबीर कपूर से शादी कर ली जिसकी वजह से आरव का दिल टूट गया और आलिया भट्ट से शादी करने का सपना सिर्फ सपना ही रह गया।

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ (Bachchan Pandey) रिलीज हुई है जिसमें उनके साथ कृति सेनेन अहम रोल में नजर आ रही हैं। वहीं आलिया भट्ट की बात करें तो वो कई सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इन फिल्मों से आलिया की पॉपुलैरिटी पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गई और अब वो फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) में नजर आने वाली है।

First published on: May 15, 2022 11:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.