Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी दबंग सलमान की ‘भारत’, असली वजह जानकर चौंक जाएंगे आप !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ चुकी है। लेकिन भारत को छोड़ने के बाद भी फिल्म से जुड़ी प्रियंका को लेकर खबरें आ रही है। बीते दिनों से ही खबरें आ रही है कि आखिर प्रियंका ने ये फिल्म छो़डी ही क्यों है। पहले कहा गया था कि […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ चुकी है। लेकिन भारत को छोड़ने के बाद भी फिल्म से जुड़ी प्रियंका को लेकर खबरें आ रही है। बीते दिनों से ही खबरें आ रही है कि आखिर प्रियंका ने ये फिल्म छो़डी ही क्यों है। पहले कहा गया था कि प्रियंका ने फिल्म इसलिए छो़डी क्योकि वो अपने मंगेतर निक जोनस से शादी करने जा रही है। कहा तो ये भी गया कि प्रियंका को हॉलीवुड फिल्म काउ निन्जा विंकिंग मिल गई है। जिसमें उनके साथ क्रिस प्रेट होंगे। लेकिन सही वजह क्या है ये तो प्रियंका ही जानें। अब लीजिए प्रियंका के इस फिल्म को छोड़ने की एक और बेहद चौंकाने वाली वजह सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म को प्रियंका ने मैनेजर रेशमा शेट्टी की वजह से छोड़ा है।

 रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने फिल्म को खुद नहीं छोड़ा बल्कि उन्हें फिल्म छो़डने के लिए कहा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने फिल्म रेशमा की वजह से छोड़ी। क्योंकि वो उन पर फिल्म को छो़डने के लिए प्रेशर बना रही थी। प्रियंका इस फिल्‍म के लिए तैयारी कर चुकी थीं लेकिन मैनेजमेंट कंपनी नहीं चाहती थी कि प्रियंका इस फिल्‍म को करें और इसी फिल्म से अपना कमबैक करें। उनका मानना था कि फिल्म प्रियंका के लीग के हिसाब से नहीं है और ना ही उनके मुकाबले की कास्ट है। शायद यही वजह है कि प्रियंका ने फिल्म को छोड़ दिया। इन सारी वजहों को सुनने के बाद ही प्रियंका ने फिल्म को छोड़ा है। 

आपको बता दें कि रेशमा शेट्टी कभी सलमान की मैनेजर हुआ करती थी और उनका काम संभालती थी। हालांकि बाद में दोनों में खटपट हो गई औऱ दोनों अलग हो गए। खैर अब जो भी हो प्रियंका के जाने के बाद फिल्म में कटरीना कैफ आ गई है। बीते दिनों ही सलमान और फिल्म की कास्ट ने माल्टा शेड्यूल का रैपअप किया है। फिल्म में दिशा पटानी, तब्बू औऱ सुनील ग्रोवर भी है। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

First published on: Sep 06, 2018 07:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.