---विज्ञापन---

जेल में बंद Rajpal Yadav की रिहाई की दुआ मांग रहा ये एक्टर, बोले- वो रेयर टैलेंट…

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. इसी बीच राजपाल की मदद करने वाले इस एक्टर ने उनकी रिहाई की दुआ मांगी है.

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर आज यानी 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. हर किसी को इस मामले पर कोर्ट के फैसले का इंतजार है. जब से राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है, तब से पूरा बॉलीवुड उनके सपोर्ट में खड़ा हो गया है. इसी बीच राजपाल की मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद उनकी रिहाई की दुआ मांग रहे हैं. हाल में एक्टर ने सोशल मीडिया पर राजपाल के लिए खास पोस्ट शेयर किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस पोस्ट में क्या कुछ लिखा है.

राजपाल की रिहाई के लिए दुआ मांग रहे सोनू

---विज्ञापन---

राजपा यादव की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई से पहले सोनू सूद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें सोनू सूद ने लिखा, 'आज हमारे राजपाल यादव भाई के लिए बहुत खास और अहम दिन है. मैं दुआ करता हूं कि सारी चीजें सही दिशा में आगे बढ़ें. साथ ही राजपाल भाई को राहत मिले, क्योंकि वो इस चीज को डिजर्व करते हैं. वो एक बहुत ही रेयर टैलेंट हैं और शानदार इंसान हैं. अब बस यही दुआ है कि इस मोमेंट को बर्बाद न किया जाए. हम सब राजपाल के साथ खड़े हैं और आगे भी रहेंगे, जब तक चीजें पूरी तरह ठीक और सही नहीं हो जाती.

---विज्ञापन---

राजपाल के मसीहा बने सोनू

बता दें कि वो सोनू सूद ही थे जो राजपाल यादव की मदद के लिए सबसे पहले आगे आए थे. जिस दिन राजपाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया, उसके अगले दिन ही सोनू सूद ने अपने दोनों हाथ खोलकर राजपाल की मदद के लिए आगे आए थे, जिसके बारे में उन्होंने अपने X पोस्ट में बताया था. सोनू सूद ने अपने X पोस्ट में लिखा था, 'राजपाल यादव एक गॉड गिफ्टेड एक्टर हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में सालों तक शानदार काम किया है.'

राजपाल के सपोर्ट में उतरा पूरा बॉलीवुड

सोनू सूद की मदद के बाद से पूरे बॉलीवुड के स्टार्स राजपाल यादव की मदद करने के लिए आगे आए, जिनमें सलमान खान, अजय देवगन, गुरमीत चौधरी, प्रियादर्शन, कमल आर खान, बिहार के नेता तेज प्रताप और कई बिजनेसमैन, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने भी उनकी दिल खोलकर मदद की है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---