Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

रोहिणी के बर्थडे को इन सितारों ने बनाया खास, प्रियंका-कटरीना ने किया विश

Rohini Iyer Birthday: रोहिणी अय्यर का सिनेमा की दुनिया में बड़ा नाम हैं। वहीं आज रोहिणी अय्यर अपना 41वां जन्मदिन मना (Rohini Iyer Birthday) रही हैं। इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर फैंस उनको लगातार बर्थडे विश कर रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रह हैं। वहीं कौन है रोहिणी अय्यर […]

Rohini Iyer Birthday: रोहिणी अय्यर का सिनेमा की दुनिया में बड़ा नाम हैं। वहीं आज रोहिणी अय्यर अपना 41वां जन्मदिन मना (Rohini Iyer Birthday) रही हैं। इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर फैंस उनको लगातार बर्थडे विश कर रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रह हैं। वहीं कौन है रोहिणी अय्यर ये आज हम आपको बताएंगे।

दरअसल, रोहिणी का जन्म 9 अगस्त 1982 को हुआ। इस दिन पर आज उनको बड़े-बड़े तमाम सितारों ने विश किया। रोहिणी ने 16 साल की उम्र में बतौर पत्रकार अपना करियर शुरू किया था। वो रेनड्रॉप मीडिया की मालकिन हैं, जिसकी शुरुआत उन्हें 19 मार्च 2004 में की थी। वहीं उनके जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने उन्हें बधाई दी हैं। प्रियंका ने विश करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे रो।’

इसी के साथ कटरीना कैफ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।  कटरीना कैफ ने भी उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनकी एक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं।

वहीं कहा जा रहा है कि, कल उन्होंने जन्मदिन की पार्टी रखी थी जिसमें शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) भी शामिल हुए थे जिनका वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा हैं। इसी के साथ शिल्पा शेट्टी ने भी उन्हें बर्थडे विश किया हैं जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। रोहिणी के स्पेशल डे को सभी मिलकर मना रहे हैं जिनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Sushant Singh Rajput's friend Rohini Iyer: 'You didn't shun him, he rejected your parties and lobbies' | Bollywood - Hindustan Times

आपको बता दें, रोहिणी अय्यर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की खास दोस्ती थी और दोनों की इतनी गहरी दोस्ती थी कि हर बात एक-दूसरे से शेयर करते थे। रोहिणी एक्टर सुशांत को प्यार से अपना बेटा भी बुलाती थी। फिलहाल आज सुशांत नहीं हैं लेकिन रोहिणी को उनकी याद हमेशा सताती हैं।

First published on: Aug 10, 2022 12:50 PM