TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

कान्स में इन एक्ट्रेसेस ने साड़ी पहन बढ़ाया भारत का मान, देखें लिस्ट

Indian Actress Saree Look Cannes: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस है जिन्होंने कान्स (Cannes Film Festival ) में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा हैं। हिंदी सिनेमा की इन अभिनेत्रियों को देखने के लिए कान्स में दूर-दूर से लोग आते हैं। हमारी भारतीय एक्ट्रेसेस (Bollywood Actresses) अपनी संस्कृति को कान्स में कई बार दिखा चुकी हैं जिसे […]

Indian Actress Saree Look Cannes: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस है जिन्होंने कान्स (Cannes Film Festival ) में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा हैं। हिंदी सिनेमा की इन अभिनेत्रियों को देखने के लिए कान्स में दूर-दूर से लोग आते हैं। हमारी भारतीय एक्ट्रेसेस (Bollywood Actresses) अपनी संस्कृति को कान्स में कई बार दिखा चुकी हैं जिसे लोग ना आज तक भुला पाए हैं और ना भुला पाएंगे। कान्स फिल्म फेस्टिवल हर साल 12 दिनों के लिए आयोजित किया जाता है जिसमें दुनियाभर के सितारे शामिल होते हैं। वहीं आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने कान्स में साड़ी पहनी हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का आता हैं। विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम हैं। उनकी खूबसूरती के दीवाने सिर्फ भारत में ही नहीं हैं बल्कि कई अलग-अलग देशों से लोग उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते हैं। वहीं उनकी सुंदरता ऐसी है कि किसी का भी मन मोह ले। ऐश्वर्या राय बच्चन ने सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर खुद की एक अलग पहचान बनाई हैं। बता दें, कान्स रेड कार्पेट पर पहली बार शामिल होने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें लोग उन्हें एक नजर निहारते ही रह गए थे।   और पढ़िएसुमोना चक्रवर्ती ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, कही ये बात   कहा जाता हैं कि जब ऐश्वर्या राय बच्चन साड़ी पहनकर कान्स में पहुंची थी तब लगभग 10 मिनट तक तालियां बजती रही। इस दौरान उन्होंने सभी का धन्यवाद भी किया। वहीं साल 2003 में एक्ट्रेस ने चमकीले हरे रंग की साड़ी में सभी के दिलों को जीत लिया था और फिर साल 2010 में ऐश्वर्या राय बच्चन गोल्डन कलर की साड़ी में पति अभिषेक बच्चन के साथ रेड कार्पेट पर नजर आई थी। दूसरा नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का हैं। दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्में देकर लोगों के दिलों को छुआ हैं। वो आज लाखों लोगों के दिलों में बसती हैं। एक तरफ जहां लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने है तो दूसरी तरफ लोग उनकी खूबसूरती के भी कायल हैं। दीपिका पादुकोण ने साल 2010 में कान्स डेब्यू के लिए देसी लुक में जाने का फैसला किया था जहां उन्होंने सफेद और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थीं। इस साड़ी ने उनकी खूबसूरत में चार-चांद लगा दिए थे।     और पढ़िएTrailer Launch: जरीन खान की पंजाबी फिल्म का ट्रेलर आउट, इन दिन होगी सिनेमाघरों पर रिलीज वहीं, इस साल भी दीपिका साड़ी में नजर आई। ब्लैक एंड गोल्डन कलर का साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज पहना, जो दीपिका के लुक को बोल्ड बना रहा है। दीपिका ने इंडियन अटायर के साथ हैवी इयररिंग्स कैरी किए हैं। इसके साथ वो बोल्ड आई मेकअप में नजर आईं जिसकी तस्वीरों ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया। लिस्ट में तीसरा नाम सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का हैं। सोनम कपूर हिंदी सिनेमा के बड़े एक्टर अनिल कपूर की बेटी हैं। वो अपने फैंशन स्टाइल के लिए हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोनम के चाहने वालों की कमी नहीं है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल धड़का देती हैं। वहीं उन्होंने साल 2013 में कान्स के रेड कार्पेट पर साड़ी पहनी थी। सोनम कपूर गोल्ड एंड व्हाइट कलर की अनामिका खन्ना की साड़ी में नजर आई थी जिसके जैकेट और नथ के साथ पेयर किया गया था। इस दौरान लोग उनको एक निगाहें देखते ही रह गए थे। सोनम कपूर ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देकर खुद की एक अलग पहचान बनाई हैं। चौथा नाम कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का हैं। धाकड़ एक्ट्रेस ने 2 साल लगातार देश को कांस में रिप्रेजेंट किया। कंगना रनौत ने साल 2018 एक्ट्रेस रेट्रो क्वीन से कम नहीं लग रही थीं क्योंकि उन्होंने ब्लैक कलर की साड़ी और मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। वहीं साल 2019 में उन्होंने गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी थी जहां उन्होंने दोनों साल रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा था। कंगना के लुक को काफी पसंद किया था जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। लिस्ट में अगला नाम विद्या बालन (Vidya Balan) का आता हैं। विद्या बालन ने 66वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस ने साड़ी पहन रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं का जादू चलाया था। एक्ट्रेस कांस फिल्म फेस्टिवल के जूरी मेंबर का भी हिस्सा रह चुकी हैं जिसमें उनके एलिगेंट लुक को लोग देखते ही रह गए थए। वहीं एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसे देख लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते रह गए थे और आज भी लोग उनकी सादगी के दीवाने हैं। इस लिस्ट में आखिरी नाम डायना पेंटी (Diana Penty) का आता हैं। साल 2019 में एक्ट्रेस डायना पेंटी भी कान्स में शिरकत कर चुकी हैं। कान्स में डायना पेंटी ने पर्ल व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने पर्ल नेकलेस के साथ मैच किया था। एक्ट्रेस के लुक के फैंस कायल हो गए थे जिसे लोग आज भी याद करते हैं।   यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें     Click Here -  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.