Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

आलिया भट्ट समेत इन एक्ट्रेसेस ने शादी के तुरंत बाद दी मां बनने की न्यूज, जाने कौन-कौन है

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने आज यानी 27 जून को सोशल मीडिया पर फैंस संग गुड न्यूज शेयर की। दो महीने पहले आलिया भट्ट् एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की दुल्हनियां बनीं थी और जल्द उनके बच्चें की मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कर लिखा है […]

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने आज यानी 27 जून को सोशल मीडिया पर फैंस संग गुड न्यूज शेयर की। दो महीने पहले आलिया भट्ट् एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की दुल्हनियां बनीं थी और जल्द उनके बच्चें की मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कर लिखा है हमारा बच्चा, जल्द आ रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस बधाई के साथ-साथ हैरान भी होते नजर आ रहे हैं।

ट्रोल्स कई तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने जा रही हैं। वैसे हम आपको बता दें इस लिस्ट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ही नहीं है जिन्होंने अपनी शादी के कुछ ही महीनों में गुड न्यूज शेयर की हो इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस है जो 2 से 3 महीने के अंदर अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर चुकी हैं।

दीया मिर्जा

आलिया भट्टस के बाद इस लिस्ट में एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम शामिल है। दीया मिर्जा ने साल 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी। जब वो हनीमून पर गई थीं, तब उन्होंने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर कर सबको हैरान कर दिया था।

नेहा धूपिया

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने एक्टर अंगद बेदी संग साल 2018 में शादी की थी। शादी के महज 6 महीने बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंट होने की खबर को फैंस के साथ शेयर किया था। आज नेहा दो बच्चों की मां है एक बेटी और एक बेटा।

महिमा चौधरी

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक है महिमा चौधरी। एक्ट्रेस ने साल 2006 में बोबी मुखर्जी से शादी की। शादी के कुछ ही वक्त बाद महीने ने अपनी प्रेग्नेंट होने की न्यूज शेयर की थी। कहा तो ये भी जाता है कि एक्ट्रेस शादी के दौरान पांच महीने की प्रेग्नेंट थीं। आज एक्ट्रेस एक बेटी की मां है।

सेलिना जेटली

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने साल 2011 में विदेशी बॉयफ्रेंड पीटर हाग से शादी की थी। उन्होंने शादी के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी की खबर का खुलासा किया था। आज एक्ट्रेस तीन बच्चों की मां है और अपने परिवार के साथ विदेश में रहती हैं।

एवलिन शर्मा

एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड तुषान भिंडी से शादी की थी। वो शादी के दो महीने बाद ही वह प्रेग्नेंट हो गई थी। इस खबर को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था।

First published on: Jun 27, 2022 02:48 PM