Anushka Sharma Pregnant: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस में शुमार है। उन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वहीं कुछ दिन पहले मालदीव गई थी जहां उन्होंने पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ खूब एन्जॉय किया जिसकी तस्वीरे इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी। वहीं कपल के मालदीव से वापस आते ही उन्हें अस्पताल के बाहर देखा गया, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं लेकिन अब इस खबर को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।
दरअसल अनुष्का और विराट कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल पहुंचा था, जिसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें विराट और अनुष्का कार में बैठे हुए नजर आए। वीडियो देखने के बाद फैंस ने जमकर कमेंट किए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अनुष्का की दूसरी खुशखबरी’, ऐसे हजारों यूजर्स है जो कि अनुष्का शर्मा के वीडियो पर कमेंट कर उनके अस्पताल जानें को लेकर सवाल कर रहे हैं।
लेकिन अब रिपोर्ट सामने आई है कि, अनुष्का प्रेग्नेंट नहीं हैं। एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि वो फिजियोथेरेपिस्ट के पास गई थी। दरअसल वो चकदा एक्प्रेस में नजर आने वाली है जिसे लेकर उन्होंने खूब मेहनत की। कहा जा रहा कि उनके शरीर में खिंचाव हो गया था और वो काफी परेशान थी। इसी सिलसिले में वो डॉक्टर के पास गई लेकिन लोगों ने उनका अस्पताल जाना उनकी प्रेग्रेंसी समझ लिया।
आपको बता दें अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस (Chakda Express) में नजर आएंगी जिसे लेकर वो काफी दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है। शादी और बच्चे होने के बाद अनुष्का फिल्मों में कम नजर आती है लेकिन इस बार फैंस उनको एक बार फिर पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा को आखिरी बार पर्दे पर साल 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था।