TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

28 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं सेलेना गोमेज ! 4.9 मिलियन डॉलर के मैंशन में रहती हैं!

नम्रता शर्मा – अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज(Selena Gomez) आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। 22 जुलाई 1992 को जन्मी सेलेना बेहद कम उम्र में देश और दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वो एक बेहतरीन सिंगर हैं। सेलेना ने गुड फॉर यू, सेम ओल्ड लव और बैक टू यू जैसे कई हिट […]

नम्रता शर्मा - अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज(Selena Gomez) आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। 22 जुलाई 1992 को जन्मी सेलेना बेहद कम उम्र में देश और दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वो एक बेहतरीन सिंगर हैं। सेलेना ने गुड फॉर यू, सेम ओल्ड लव और बैक टू यू जैसे कई हिट गाने गाए हैं। साल 2013 में उन्होंने अपना पहला सिंगल एलबम लांच किया था। इस एलबम में धमाल मचा दिया था। जस्टिन बीबर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सेलेना ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।



 महज 28 साल की उम्र में सेलेना करोड़ों की मालकिन हैं। अपने करियर की शुरुआत में सेलेना ने हेना मोंटेना में भी काम किया था। सेलिना जहां भी जाती है सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक जाती हैं। महज 17 साल की उम्र में साल 2009 में सेलेना यूनिसेफ(UNICEF) की एंबेसडर भी बनी थीं। 


सोशल मीडिया पर सेलेना के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है। यही वजह है कि वह बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। सेलेना ना सिर्फ जस्टिन बीबर(Justin Bieber) बल्कि बहुत सारे सेलिब्रिटीज के साथ रिलेशनशिप में रहने को लेकर सुर्खियां बटोरती रही हैं। 



क्या आप जानते हैं हाल ही में सेलेना गोमेज ने करोड़ों का मेंशन खरीदा है। यह मेंशन धरती पर किसी जन्नत से कम नहीं है।



अमेरिका के लॉस एंजेल्स में सेलेना गोमेज का मेंशन है। यह मेंशन कभी लीजेंडरी सिंगर टॉम पेटी का हुआ करता था। 


सेलेना गोमेज ने इस मेंशन को 4.9 मिलियन डॉलर में खरीदा है। यह मेंशन 11,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस आलीशान महल में 6 बेडरूम और 10 बाथरूम हैं। 


सेलेना गोमेज के ड्रीम होम में उनका अपना एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी है। 

अपना पर्सनल जिम, मसाज रूम, वाइन सेलर और स्विमिंग पूल भी है। 



इस आलीशान घर का लिविंग एरिया भी बेहद खूबसूरत है। 

यहां पर बेहद एडवांस और खूबसूरत सोफे रखे हुए हैं। दीवारों पर तस्वीर लगी हुई है और एक कोने में ढेर सारे गिटार रखे हुए हैं।



सेलेना गोमेज के घर में डाइनिंग के लिए अलग से जगह है। 

इसके अलावा एक कोने में सेलेना का पियानो भी रखा हुआ है। 

घर के बाहर का नजारा भी बेहद खूबसूरत है। रात के वक्त जब घर के अंदर की लाइट जलती है तो बाहर से यह नजारा देखने लायक होता है।


घर के बाहर लाँन में भी सोफे रखे हुए हैं जहां पर सेलेना कई बार अपना वक्त बिताती हुई नजर आती है। 


सेलेना के आलीशान घर के आसपास ढेर सारे पेड़ पौधे हैं और चारों तरफ हरियाली छाई हुई है। लिहाजा यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती है।




Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.