Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Tabu B’day Special: तबु का शबाना आजमी से आखिर क्या है रिश्ता! 10 साल तक रिलेशन में रहने के बाद भी नहीं मिला प्यार

Tabu B’day Special: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी तबु (Tabu) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अपनी दिलकश अदाओं और दमदार एक्टिंग के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। तबु ने सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं आज वो अपना 52वां जन्मदिन […]

Tabu
Tabu

Tabu B’day Special: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी तबु (Tabu) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अपनी दिलकश अदाओं और दमदार एक्टिंग के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। तबु ने सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं आज वो अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही बातें।

और पढ़िएNora Fatehi Lehenga Look: नोरा फतेही का लहंगा बड़ा महंगा…

Tabu Height, Weight, Age, Boyfriend, Husband, Family, Biography & More » StarsUnfolded

तबु का पूरा नाम

तबु (Tabu) का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। तबु का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ। तबु के पिता का नाम जमाल हाश्मी और उनकी माता रिजवाना है। तबु की एक बड़ी बहन हैं फरहा जो एक एक्ट्रेस हैं। लेकिन उन्होंने बाद में अपना नाम तबु रख लिया और इसी नाम से उन्हें पहचान मिली।

tabu_shabana_freepressjournal-1524493818

शबाना आजमी से गहरा रिश्ता 

तबु (Tabu) के बारे में शायद ही कम लोग जानते हैं कि वो फिल्म परिवार से ताल्लुख नहीं रखती थी लेकिन उनकी मौसी शबाना आजमी (Shabana Azmi) बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तबु पढ़ाई करने के लिए साल 1983 में मुबंई आई थी और यही से उनकी किस्मत पलट गई।

Tabu opens up about her beauty secrets, talks about reverse-ageing; confesses to have bought a Rs. 50, 000 cream : Bollywood News - Bollywood Hungama

इस फिल्म से की सिनेमा में एंट्री

तबु (Tabu) पहली बार तेलगु फिल्म ‘कुली नं 1’ नजर आई और उनकी बतौर एक्ट्रेस हिंदी फिल्‍म ‘पहला पहला प्‍यार’ थी। इसके बाद वो फिल्‍म ‘विजयपथ’ में दिखी और इस फिल्म के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नई एक्ट्रेस का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिला। इसके बाद वो कई फिलमों में नजर आई जिसमें ‘बाजार’ ‘हम नौजवान’ शामिल है।

और पढ़िए Rajeev Sen Statement: सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलें-‘चारु असोपा का चल रहा अफेयर’

In conversation with actor Tabu -Governance Now

इस फिल्म से रातों-रात बनीं स्टार

तबु (Tabu) को ज्यादा पहचान नहीं मिली थी लेकिन अचानक उन्हें फिल्म ‘माचिस’ मिली और इस फिल्म से वो रातों-रात स्टार बन गई। उनकी एक्टिंग का जादू ऐसा चला कि उनके नाम का डंका बजने लगा और यही से उनकी प्रेम कहानी शुरु हुई लेकिन फिर भी उन्हें आजतक प्यार नहीं मिला और उन्होंने अभी तक शादी नहीं रचाई।

Neetu Kapoor to Tabu: The True Blue Fashionistas of Bollywood

इन नामी लोगों संग जुड़ा नाम

तबु (Tabu)  का नाम संजय कपूर (Sanjay Kapoor) से जुड़ा। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘प्रेम’ के सेट पर हुई लेकिन किसी वजह से दोनों अलग हो गए। इसके बाद उनका नाम फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) से जुड़ा लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया।

Tabu Biography, Height, Weight, Age, Movies, Husband, Family, Salary, Net Worth, Facts & More - Primes World

10 साल तक चला रिलेशनशिप

तबु (Tabu) की लाइफ में टॉलीवुड के सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) आए लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक तबु और नागार्जुन लगभग 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन जब उनको लगा कि उनका रिश्ता अब और नहीं चल सकता तब दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।

और पढ़िएKatrina Kaif Vs Sunny Kaushal: देवर-भाभी में कड़ाके की टक्कर, विक्की कौशल किसका देंगे साथ?

Tabu Clears The Air Regarding Her Official Social Media Accounts - Urban Asian

पर्दे पर फिर मचाएंगी धमाल

तबु (Tabu) हमेशा प्यार के लिए तरसती रहीं लेकिन उन्हें कभी प्यार नहीं मिला लेकिन सिनेमा में उन्होंने खूब नाम कमाया। एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन संग भी पर्दे पर काम किया है और आज वो सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी सक्रिय है।

First published on: Nov 04, 2022 08:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.