---विज्ञापन---

T20 वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का! बादशाह-नोरा समेत इन सितारों की होगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. जिसमें क्रिकेट साथ-साथ दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है, क्योंकि इस बार ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड और म्यूजिक का बेहतरीन कॉम्बो समां बांध देगा.

T20 World Cup opening Ceremony: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज कल यानी शनिवार, 7 फरवरी से होने जा रहा है. क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत हमेशा की तरह एक शानदार उद्घाटन समारोह से होगी, जिसमें खेल के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज देखने को मिलेगा. इस बार ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से समां बांधने वाले हैं.

मुंबई के वानखेड़े में सजेगा रंगारंग मंच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित की जाएगी. स्टेडियम में मैच देखने पहुंचने वाले दर्शकों को क्रिकेट के साथ-साथ शानदार म्यूजिकल ट्रीट भी मिलेगी. आईसीसी ने शुक्रवार को ऑफिशियल इस बात की और बताया कि ओपनिंग सेरेमनी में कई पॉपुलर स्टार्स परफॉर्म करेंगे.

---विज्ञापन---

बादशाह और नोरा फतेही लगाएंगे चार चांद

ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर रैपर बादशाह और बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगाने वाले हैं. बादशाह अपने हिट गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे, तो वहीं नोरा फतेही अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स से माहौल को और भी शानदार बना देंगी.

---विज्ञापन---

ऋषभ रिखिराम शर्मा और शिवमणि का चलेगा म्यूजिकल जादू

नोरा और बादशाह के अलावा नियो क्लासिकल म्यूजिक के मशहूर कलाकार ऋषभ रिखिराम शर्मा और दिग्गज तालवादक आनंदन शिवमणि भी उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करेंगे. इन दोनों की मौजूदगी से भारतीय संगीत की अलग ही छाप ग्लोबल स्टेज पर देखने को मिलेगी.

परफॉर्मेंस को लेकर सितारों में जबरदस्त एक्साइटमेंट

अपने परफॉर्मेंस को लेकर बादशाह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह खेल, एंटरटेनमेंट और कल्चर के इस ग्लोबल सेलिब्रेशन का हिस्सा बनकर बेहद एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा कि म्यूजिक भी क्रिकेट की तरह लोगों को एक साथ जोड़ता है.

वहीं, ऋषभ रिखिराम शर्मा ने इसे अपने लिए खास पल बताया और कहा कि टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर परफॉर्म करना उनके लिए किसी ऑनर से कम नहीं है. शिवमणि ने भी कहा कि म्यूजिक और क्रिकेट दोनों ही यूनिवर्सल लेंग्वेज हैं और मुंबई में इस इवेंट का हिस्सा बनना उनके लिए प्राउड की बात है.

क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

बहरहाल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट कॉम्बो होने वाला है. फैंस को न सिर्फ रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, बल्कि सितारों की धमाकेदार परफॉर्मेंस भी इस टूर्नामेंट की शुरुआत को मेमोरेबल बना देगी.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---