Richa Chadha Controversy: गलवान घाटी मामले पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) के बयान पर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा। अभी तक तो सभी ऋचा चड्ढा के खिलाफ उनके बयान पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। लेकिन अब उनके सपोर्ट में भी लोग आने लगे हैं और इस लिस्ट में पहला नाम फेमस एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) का नाम शामिल है। उन्होंने ट्वीट के जरिए ऋचा चड्ढा का समर्थन किया। इसके बाद लोग स्वारा को जमकर लताड़ लगा रहे हैं।
ऋचा चड्ढा के समर्थन में आईं स्वरा भास्कर
दरअसल, हाल ही में ऋचा चड्ढा ने गलवान घाटी मामले पर ट्वीट किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और ऋचा को आम लोगों से लेकर फेमस लोग भी नसीहत देने लगे। लेकिन अब बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा स्वरा भास्कर ने ऋचा चड्ढा का सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट (Swara Bhaskar Tweet) करते हुए लिखा- ‘ऋचा चड्ढा आपको शक्ति और प्यार।’ अब ऐसे में पहले से ही बवाल मचा हुआ था कि स्वरा ने आग में घी डालने का काम कर दिया।
. @RichaChadha strength and love to you! 💙
— Swara Bhasker (@ReallySwara) November 26, 2022
लोगों ने स्वरा पर साधा निशाना
इस ट्वीट के बाद लोगों ने स्वरा भास्कर को भी आड़े हाथों ले लिया और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर स्वरा (Swara Bhaskar) को एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा- मैं यही सोच रही थी कि अभी तक एक थर्ड क्लास एक्ट्रेस को दूसरी थर्ड क्लास एक्ट्रेस ने आई लव, स्ट्रेंथ और आई स्टैंड विद यू अभी तक क्यों नहीं लिखा।
पेमेंट लगता है इसे आज मिला इसलिए यह दो दिन पैसे का मोल भाव में समय निकाल दिया।
— Rakesh Roshan (@Rakesh_RoshanO) November 26, 2022
देशद्रोही अपनी पहचान हर रोज उजागर कर ही देते हैँ।
— Balam Singh Negi 🇮🇳 (@Balamnegiuk01) November 26, 2022
@adgpi Indian Army strength and love to you! ❤ 🇮🇳🖖
— Ashwini Shrivastava (@AshwiniSahaya) November 26, 2022
Mai yahi soch rahi thi ek 3rd class actress ko dusri 3rd class actress ne abhi tak strength, love, I stand with nhi bola
— Deeksha Singh ✨ (@Introvert__077) November 26, 2022
Aa gyi muft ka footage lene
Kyunki bhaw to koi deta nhi isko to dusre k fadde m tang adane
— Madhu Pundir (@MadhuPundir7) November 26, 2022
इसी तरह दूसरे यूजर ने लिखा- इंडियन आर्मी लव और स्ट्रेंथ आपके लिए। एक यूजर ने तो ये भी लिख दिया है कि- आ गई फ्री की फुटेज लेने, क्योंकि भाव तो कोई इसे देता नहीं, इसलिए दूसरे के फट्टे में टांग अड़ाने की आदत है।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें