---विज्ञापन---

Sussane Khan: अर्सलान गोनी के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं सुजैन खान, एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन ने यूं किया रिएक्ट

Sussane Khan Birthday Wish For BF: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सुजैन इस समय टीवी एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी (Arslan Goni) को डेट कर रही हैं। सुजैन अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आती रहती हैं। इसके […]

Sussane Khan: अर्सलान गोनी के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं सुजैन खान, एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन ने यूं किया रिएक्ट
Sussane Khan: अर्सलान गोनी के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं सुजैन खान, एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन ने यूं किया रिएक्ट

Sussane Khan Birthday Wish For BF: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सुजैन इस समय टीवी एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी (Arslan Goni) को डेट कर रही हैं। सुजैन अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आती रहती हैं। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आते हैं। सुजैन खान ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सुजैन खान ने अर्सलान गोनी के लिए एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने भी रिएक्शन दिया है।

Arslan Goni के नाम Sussane Khan का रोमांटिक नोट

सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्सलान के साथ तस्वीरों का एक वीडियो शेयर करते हुए प्यारा मैसेज भी लिखा है। सुजैन ने लिखा,’हैप्पी हैप्पीएस्ट बर्थडे माय लव… आप सबसे इंक्रेडिबल इंसान हैं जिसे मैं जानती हूं। आप मुझे एक बेहतर इंसान बनाना चाहते हैं उन सभी चीजों में जो मैं करती हूं। तुम मेरे प्यार की परिभाषा हो। अभी से लेकर अंत तक और उससे आगे। हम अपनी लाइफ बनाने जा रहे हैं।’ इसके अलावा उन्होंने पोस्ट में हैशटैग #ArSu का भी इस्तेमाल किया है।

यहाँ पढ़िए Anushka Sharma Pens Angry Post: अनुष्का शर्मा ने इस नामी ब्रांड की लगाई क्लास ,जानें वजह

Hrithik Roshan का पोस्ट पर रिएक्शन

सुजैन खान के इस पोस्ट पर बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर अर्सलान को बर्थडे विश किया है। सोनाली बेंद्रे, महीप कपूर, नीलम कोठारी, संजय कपूर, संजय दत्त, सोनल चौहान ने अर्सलान को जन्मदिन की बधाई दी है। इन सबके अलावा सबा आजाद (Saba Azad) और ऋतिक रोशन ने भी पोस्ट पर कमेंट कर अर्सलान को विश किया है। वहीं अर्सलान गोनी ने सुजैन की पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए लिखा,’थैंक यू माय डार्लिंग लव’।

यहाँ पढ़िए Moving In With Malaika: शो में अरहान ने मां मलाइका के कपड़ों का उड़ाया मजाक

कब और कैसे हुई प्यार की शुरुआत?

सुजैन खान और अर्सलान गोनी की दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और डेट करने लगे। सुजैन खान और अर्सलान गोनी को अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। दोनों वेकेशन और डेट पर जाते रहते हैं। वही ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। चारों को कई दफा एक साथ पार्टी करते भी देखा गया है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें 

First published on: Dec 19, 2022 06:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.