मुंबई और अमेरिका में हैं सनी लियोनी के आलिशान घर, करोड़ों की प्रॉपर्टी की हैं मालकिन
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) आज अपना 41वां जन्म की अदाओं के लाखों दीवाने हैं। पोर्न इंडस्ट्री को बरसों पहले अलविदा कह चुकीं सनी अब बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) के तौर पर पहचान बना चुकी हैं। 13 मई को सनी लियोनी का 41वां जन्मदिन है। सनी का जन्म 13 मई 1981 को सनी का जन्म कनाडा में हुआ था।
जन्मदिन के इस मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की करोड़ की सम्पत्ति के बारे में बता दे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सनी लियोनी (Sunny Leone) कुल 98 करोड़ की सम्पत्ति की मालिकन हैं। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में सनी लियोनी (Sunny Leone) का शानदार बंगला है।
सनी और डेनियल वेबर ने हाल ही में मुंबई में भी करोड़ों की कीमत का अपार्टमेंट खरीदा है। इसके अलावा करोड़ो की गाड़ियों में सनी और उनकी फैमिली सफर करती हैं। सनी लियोनी (Sunny Leone) और डेनियल वेबर (Daniel Weber) का घर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शर्मन ओक्स में है।
43,560 स्क्वायर फीट में बना उनका शानदार मैंशन बेवर्ली हिल्स से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर है। कई हॉलीवुड स्टार्स सनी लियोनी (Sunny Leone) के पड़ोसी हैं। इंग्लिस स्टाइल में बने इस बंगले को सनी अपना ड्रीम होम बताती हैं, जिसे उन्होंने अपने 36वें जन्मदिन पर खरीदा था।
सनी और डेनियल के इस मैंशन में 5 बेडरूम, स्विमिंग पूल एरिया, बड़ा और खुला गार्डन एरिया, होम थियेटर और आउटडोर डायनिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। फेमस हालीवुड साइन से सिर्फ मिनट की दूरी पर है सनी का ये शानदार घर।
बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद सनी अपने परिवार के साथ लंबे वक्त तक सेलीना जेटली के घर में किराये पर रह रही थीं, लेकिन इसी साल सनी और डेनियल ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 16 करोड़ की कीमत का फ्लैट खरीदा है।
उनका नया घर न्यू लिंक रोड पर स्थित अटलांटिस बिल्डिंग के 12वें फ्लोर पर हैं। 4,365 स्क्वायर फीट में बना उनका फ्लैट 3 BHK है। इसके साथ उनके पास टैरेस एरिया भी। उन्हें इस घर में तीन गाड़ियों का पार्किंग स्पेस भी मिला है। गाड़ियों की बात चली है, तो सनी लियोनी की कार कलेक्शन के बारे में भी आपको बता देते हैं।
सनी लग्ज़री गाड़ियों की शौकिन हैं और वह इटालियन कार ब्रांड मासेराटी को काफी पसंद करती हैं। आप जानकार हैरान हो जाएंगे सनी लियोनी के पास एक या दो नहीं बल्कि तीन मासेराटी हैं। साल 2020 में सनी ने मसेराटी घिबली नेरिसिमो खरीदी थी।
उनकी इस गाड़ी की कीमत 1.42 करोड़ रुपये है। साल 2014 में सनी लियोनी ने अपनी पहली मसेराती खरीदी थी। उन्होने ब्लैक कलर की मसेराती क्वाट्रोपोर्टे खरीदी थी। इस शानदार गाड़ी को खरीदने के बाद उन्होने खुशी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर शेयर की थी।
ब्लैक और व्हाइट मसेराती के अलावा उनके पास एक रॉयल ब्लू कलर की मसेराती भी है। साल 2017 में उन्होने अमेरिका में ही लिमिटेड एडिशन घिबली नेरिसिमो खरीदी थी। सनी लियोनी की कार कलेक्शन में बीएमडब्लू और ऑडी ए5 भी शामिल हैं। जहां उनकी तीनों मसेराती अमेरिका वाले गैराज में हैं, वहीं मुंबई में सनी लियोनी अपनी बीएमडब्लू 7 सीरिज़ और ऑडी ए5 में सफर करती हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.