TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

मुंबई की बारिश में Sunny Leone का हुआ बड़ा नुकसान, बोलीं- ‘यह भयानक था, मैं रो रही थी’

Sunny Leone: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार उनका सुर्खियों में आने का रीजन ग्लैमरस लाइफ नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल वो खुद को मुंबई की बारिश से खुद को पीड़ित बता रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बात […]

Image Credit: Instagram
Sunny Leone: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार उनका सुर्खियों में आने का रीजन ग्लैमरस लाइफ नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल वो खुद को मुंबई की बारिश से खुद को पीड़ित बता रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया की मुंबई की बारिश में उनकी महंगी गाड़ियां बह गई हैं। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, उन्हें नहीं पता था कि मुंबई की बारिश ऐसी होगी। आइए जानते हैं कि लियोनी का कौन सा नुकसान हुआ है और इस बात पर उन्होंने क्या कहा। यह भी पढ़ें: Sunny Deol की Gadar 2 को कामेडी फिल्म बता ट्रोल हुए केआरके, यूजर्स बोले-रात को सोते नहीं क्या

समुंदर के पास रहती हैं Sunny Leone

मुंबई शहर की बारिश के अनुभव को साझा करते हुए लियोनी ने कहा बताया कि वो समंदर के बहुत करीब रहती थी और उस समय उसकी दीवारों से पानी टपक रहा था और उसकी कई चीजों में नमी आ गई थी। [embed] हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अभी बारिश पसंद है, केवल जब वह घर के अंदर होती है। सनी को बारिश से भले प्यार है लेकिन इसने उनका काफी नुकसान भी किया है।

एक्ट्रेस ने बुरे अनुभव को याद कर कही ये बात  (Sunny Leone)

आपको बता दें कि सनी लियोनी ने मुंबई की बारिश ने उनका बहुत नुकसान किया है। इस बात को याद करते हुए उन्होंने कहा कि  "मैंने बारिश के कारण तीन बहुत अच्छी कारें खो दी हैं, जिनमें से दो एक ही दिन में खोई हैं। यह भयानक था, मैं रो रही थी क्योंकि भारत में जब आप इंप्रोर्डिट कारें खरीदते हैं तो उसके लिए ज्यादा भुगतान करते हैं। [embed] मेरी जो कारों का नुकसान हुआ है उनमें से एक 8 सीटों वाली मर्सिडीज कार थी। मैं खुश नहीं थी, लेकिन यह ठीक है, ये चीजें होती रहती हैं।" सनी ने ये स्वीकार किया, "मैंने गलत कार खरीदी थी और अब मुझे अपनी भारत निर्मित कारें बहुत पसंद हैं।"

Sunny Leone वर्कफ्रंट

आपको बताते चलें कि सनी लियोनी बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म 'कोटेशन गैंग' में नजर आएंगी। विवेक के. कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी के साथ जैकी श्रॉफ, प्रियामणि, सारा अर्जुन, वी. जयप्रकाश, विष्णु वारियर और अन्य कलाकार शामिल हैं। [embed] यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.