Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Sunny Leone Birthday Bash: पति डेनियल वेबर को लिप-लॉक किस करती नजर आई सनी लियोनी, देखें तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी और हुस्न के जलवे बिखेरने के बाद एक्ट्रेस सनी लियोनी की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ था। उनकी फैन फॉलोविंग भी इंडिया में काफी बढ़ गई थी। इसी के साथ आपको बता दें कि सनी ने 13 मई के दिन अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। बर्थडे सेलिब्रेशन के […]

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी और हुस्न के जलवे बिखेरने के बाद एक्ट्रेस सनी लियोनी की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ था। उनकी फैन फॉलोविंग भी इंडिया में काफी बढ़ गई थी। इसी के साथ आपको बता दें कि सनी ने 13 मई के दिन अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान सनी लियोनी की पति डेनियल वेबर के साथ लिप-लॉक करते हुए कुछ फोटोज सामने आई है। टू टियर केक से लेकर लिप-लॉक तक कई तस्वीरें सनी लियोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वो अपने पति के अलावा अपने दोस्तों के साथ भी खूब मस्ती करती हुई दिखाई दीं।

 

इन तस्वीरों में सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं। इसो दौरान इन दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहन रखा है, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों की खास बात तो ये थी कि बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर को लिप-लॉक करती हुई दिखाई दीं। ऐसे में अब इन दोनों की वायरल हो रही ये फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सनी लियोनी को बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए एकदम अलग ही मूड में देखा गया। इस पार्टी में बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल भी नजर आईं। इसके अलावा भी सनी लियोनी के कई करीबी दोस्त और मेहमान इस पार्टी में धमाल मचाते दिखाई दिए। वहीं आपको बता दें कि सनी की इस पार्टी में बॉलीवुड के भी कई लोग नजर आए।

 

सनी ने डेनियल वेबर के अलावा सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी और उनकी पत्नी के साथ भी एक तस्वीर खिंचवाई। इसके अलावा सोनाली सहगल और दिव्या अग्रवाल के साथ सनी लियोनी जमकर मस्ती करती दिखाई दीं। अब इन फोटोज के वायरल होने के बाद फैंस एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं।

First published on: May 15, 2022 01:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.