TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

एक्टिंग की आड़ में जब सनी देओल ने दबा दिया था अनिल कपूर का गला ! एक्टर हो गए थे आग बबूला

Sunny Deol Special Stories : कहते हैं ना कि वक्त के अनुसार इंसान के सितारे बदलते रहते हैं। समय की अनेक विशेषताओं में से एक है कि ये, कभी एक समान नहीं रहता। जरूरी नहीं कि आज वक्त सही नहीं चल रहा, तो भविष्य में भी ये बेहतर नहीं होगा। फिल्मी दुनियां में लोगों का […]

Image Credit : Google
Sunny Deol Special Stories : कहते हैं ना कि वक्त के अनुसार इंसान के सितारे बदलते रहते हैं। समय की अनेक विशेषताओं में से एक है कि ये, कभी एक समान नहीं रहता। जरूरी नहीं कि आज वक्त सही नहीं चल रहा, तो भविष्य में भी ये बेहतर नहीं होगा। फिल्मी दुनियां में लोगों का समय इस बात पर निर्भर करता है कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना लंबा टिक पाती है। साल 2001 में आई सनी देओल की फिल्म 'गदर' ने बॉक्स ऑफिस गर्दा उड़ा दिया था। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 133 करोड़ रुपए की कमाई की थी। गदर उस बक्त बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ये फिल्म सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाती है।

सनी देओल के चकम गए थे सितारे (Sunny Deol Special Stories)

इसके बाद लगातार 22 सालों तक सनी देओल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। फिर अचानक अनिल शर्मा ने गदर 2 बनाने की सोची, और सनी पाजी को फिल्म की स्टोरी बताई गई, उन्हें गदर 2 की कहानी पसंद आई और उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी भर दी।11 अगस्त को गदर 2 थिएटर्स में रिलीज की गई, तो मानों थिएटर्स में एक बार फिर 2001 वाला दौर लौटा आया। फिल्म की टिकेट के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनों में थिएटर्स के बाहर खड़े हुए नजर आए। रिलीज के पहले दिन सनी देओल स्टारर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की और सनी पाजी का दौर एक बार फिर लौट आया। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 691 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है, और इसी के साथ सनी के सितारे चमक गए हैं। यह भी पढ़ें : Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में हुई ‘टाइगर’ की एंट्री, शर्टलेस लुक आउट

सनी की लाइफ जुड़े किस्से

19 अक्टूबर को सनी देओल अपना 66वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सनी, धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बड़े बेटे हैं। सनी का असली नाम अजय सिंह देओल है। चलिए एक्टर के जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्सों से रुबरु करवा देते हैं।

इंडस्ट्री को मिला था एक्शन हीरो

सनी देओल बचपन से ही अपने पिता धर्मेंद्र की तरह एक्टर बनना चाहते थे। वो एक्टिंग को लेकर काफी पैशनेट थे। सनी ने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड से की है, उन्होंने बर्मिंघम में ओल्ड वर्ल्ड थिएटर से एक्टिंग की पढ़ाई की। उन्होंने फिल्म बेताब से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। सनी ने अपने एक्शन भरे अंदाज से इंडस्ट्री को एक नया हीरो दिया। सनी अपने काम में काफी सक्सेस हासिल कर रहे थे, लेकिन उनके को-स्टार के साथ उनके व्यवहार काफी खराब हो रहे थे। शाहरुख खान और अनिल कपूर से सनी का ऐसा मनमुटाव हुआ कि उनके साथ उन्होंने काम करने से ही मना कर दिया।

शाहरुख को लेकर गुस्से में थे सनी

जब सनी लगातार हिट फिल्में दे रहे थे, तब उन्हें यश चोपड़ा की फिल्म डर ऑफर हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने हीरो का किरदार निभाया था और शाहरुख ने विलेन का। उस समय सनी की पॉपुलैरिटी ज्यादा थी। कुछ समय बाद सनी को इस बात का अहसास हुआ की फिल्म में हीरो से ज्यादा विलेन का स्क्रीन टाइम ज्यादा है। इस फिल्म से शाहरुख को ज्यादा फेम मिला। इसके बाद सनी काफी नाराज हो गए और उन्होंने यश चोपड़ा के साथ दोबारा काम न करने की कसम खाई। वे इसे लेकर इतने गुस्से में थे कि जब फिल्म सेट पर उन्होंने जेब के अंदर हाथ डाला था, तो वह भी गुस्से के कारण फट गई थी। इसे लेकर शाहरुख से भी उनकी लड़ाई हुई थी। 16 साल तक दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की।

अनिल और सनी की हुई थी लड़ाई

1986 में सनी देओल की फिल्म राम अवतार रिलीज हुई थी। इसमें वे अनिल कपूर के साथ नजर आए थे। फिल्म के एक सीन में सनी को अनिल का गला दबाना था। इस सीन को करने में सनी इतने ढल गए कि उन्होंने काफी जोर से अनिल का गला दबाया। इस सीन के बाद अनिल ने काफी हंगामा मचाया। उनका कहना था कि सनी ने जानबूझकर ऐसा किया है। इसी साल उनकी एक और फिल्म रिलीज हुई थी इंतकाम। इस फिल्म के लिए मेकर्स सनी और अनिल को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन दोनों ने ही मना कर दिया। काफी मनाने के बाद दोनों ने शर्तों पर काम किया। एक सीन में दोनों को एक-दूसरे पर चिल्लाना था। चिल्लाते समय अनिल, सनी के इतने करीब आ गए कि वह उनके मुंह पर थूकने लगे। इस वजह से दोनों के बीच काफी लड़ाई भी हुई।

बन गई थी एंग्री यंग मैन की छवि

सनी देओल को एंग्री यंग मैन के नाम से जाना जाने लगा। हालांकि, उनकी दिलदारी के भी कई किस्से हैं। जब सलमान खान का करियर खत्म होने वाला था, तब सनी ने उनकी मदद की थी। सिर्फ सनी ही थे, जिन्होंने सलमान की मदद की। करियर एडवाइस के लिए सनी, सलमान से ही बात करते थे लेकिन गदर फिल्म के बाद सनी को फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए।

काफी प्राइवेट थी सनी की शादी

सनी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनकी पत्नी पूजा को लिंडा देओल के नाम से जाना जाता है। वे हाल्फ ब्रिटिश और हाल्फ इंडियन हैं। उनके पिता इंडियन थे और उनकी मां यूनाइटेड किंगडम से थीं। पूजा पेशे से एक लेखिका हैं। सनी और पूजा ने साल 1984 में इंग्लैंड में शादी की थी। यह शादी काफी प्राइवेट थी, जिसका खुलासा बाद में किया गया। पूजा की मां जून सराहा ब्रिटिश थीं, जिनका ताल्लुक ब्रिटिश रॉयल फैमिली से था। सनी से शादी के लिंडा ने अपना नाम बदलकर पूजा कर लिया था।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.